
तान्या मित्तल पर लगा पैसे नहीं देने का आरोप, स्टाइलिस्ट बोली-आउटफिट भेजे लेकिन पेमेंट नहीं मिली
बिग बॉस से बाहर निकलते ही तान्या मित्तल एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। उनकी स्टाइलिस्ट ने एक पोस्ट शेयर कर उनपर पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। स्टाइलिस्ट ने कहा कि उनकी टीम की तरफ से उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।
बिग बॉस 19 में नजर आई तान्या मित्तल शो में रहने के दौरान खबरों में बनी रही थीं। अब शो के बाद भी उनके चर्चे हो रहे हैं। तान्या मित्तल की स्टाइलिस्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनपर और उनकी टीम पर गलत व्यवहार करने और पेमेंट नहीं करने जैसे आरोप लगाए हैं। स्टाइलिस्ट ने अपने पोस्ट में बताया है कि तान्या ने उनसे बात करने की भी कोशिश नहीं की, जबकि वो खुद उनके साथ खड़ी रही और समय पर उनके आउटफिट अपने पैसों से भेजती रहीं।
तान्या पर स्टाइलिस्ट के आरोप
“मैं हमेशा तान्या मित्तल को सपोर्ट करती आई हूं। ऑडियंस जानती है कि मैं ही उन्हें स्टाइल कर रही हूं। तान्या ने मुझसे बात तक नहीं की, जबकि फोन पर उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें आउटफिट बहुत पसंद आया। फिर भी उनके तरफ से आज तक कोई जवाब नहीं मिला। मैंने उन्हें गिफ्ट और लेटर भेजा था, लेकिन एक ‘थैंक यू’ तक नहीं कहा।” स्टाइलिस्ट ने आगे कहा, “मैंने इतने समय तक मेहनत की, लेकिन अब मुझसे कहा जा रहा है कि अगर आज की साड़ी नहीं पहुंची तो पेमेंट रोक दिया जाएगा। ब्रांड्स को भी आउटफिट रिटर्न नहीं मिला है और मैं पूरे हफ्ते से लगातार फॉलो-अप कर रही हूं।” स्टाइलिस्ट ने ये भी कहा कि वो अपने पैसों से पोर्टर कर आउटफिट पहुंचा रही हैं। स्टाइलिस्ट के इन आरोपों पर तान्या या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
तान्या की लक्ज़री लाइफ
बता दें,तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में रहने के दौरान खबरों में आई थीं। इस शो में तान्या ने अपनी लक्ज़री से भरी लाइफ के बारे में बताया था जिसे सुनकर खुद होस्ट सलमान खान हैरान थे। तान्या ने कहा था कि उनके किचन में लिफ्ट है जो रूम तक खाना पहुंचाती है। वो खुद बकलावा खाने दुबई जाती हैं, वो बिस्कुट खाने लंदन जाती हैं। दिल्ली की दाल पसंद और 10 हजार स्क्वायर फीट में सिर्फ उनके कपड़े और गहने फैले हुए हैं। तान्या अपनी इस लक्ज़री लाइफ को लेकर खबरों में आई थीं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




