Bigg Boss 20 Contestant: कंटेस्टेंट जिसे मिला एल्विश और कैरी का सपोर्ट, सिर्फ गेमिंग से कमाते हैं महीने के 30 लाख रुपये!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Who is Tanmay Singh: बिग बॉस 20 में इस साल 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। इन कंटेस्टेंट्स में एक नाम ई-गेमर तन्मय सिंह का है। तन्मय सिंह ने बताया कि वो गेमिंग से एक महीने में 30 लाख रुपये कमाते हैं। 

Bigg Boss 20 Tanmay Singh
कौन है तन्मय जिसे मिला एल्विश और कैरी का साथ

बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है। इस साल घर के अंदर 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। इन कंटेस्टेंट्स में एक कंटेस्टेंट् ऐसा भी है जिसे एल्विश यादव, कैरी मिनाटी और अभिषेक मल्हान जैसे कंटेंट क्रिएटर्स का सपोर्ट मिला है। इस कंटेस्टेंट का नाम है तन्मय सिंह। इन्हें सोशल मीडिया की दुनिया में स्काउट ओपी के नाम से जाना जाता है। तन्मय ने जब सलमान खान को अपनी कमाई बताई तो एक्टर भी हैरान रह गए।

कौन हैं तन्मय सिंह?

तन्मय सिंह एक ई-गेमर हैं। वो भारत के सबसे फेमस प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स प्लेयर, गेमर और कंटेंट क्रिएटर में से एक हैं। उन्होंने 'पबजी मोबाइल' से अपनी पहचान बनाई और बाद में 'बीजीएमआई' (BGMI) के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक बन गए। तन्मय को गेमिंग वीडियो, लाइव स्ट्रीम, व्लॉग और मनोरंजन से जुड़ा कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है। तन्मय ने अपने ई-स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी।

तन्मय को कैसे मिला स्काउट नाम?

सलमान खान ने तन्मय से पूछा कि उनका नाम स्काउट कैसे पड़ा? इस सवाल का जवाब देते हुए तन्मय ने बताया, “बचपन में मैं शूटिंग गेम बहुत खेलता था। अब भी खेलता हूं, लेकिन उस वक्त एक बहुत वीक गन आती थी, स्काउट नाम होता था उसका। उसे कोई इस्तेमाल नहीं कर पाता था। मैं उस गन से बढ़िया हेडशॉट मारता था, तो दोस्तों ने स्काउट नाम रख दिया।”

कैरी मिनाटी, एल्विश और अभिषेक का सपोर्ट

तन्मय जब स्टेज पर आए तो सलमान ने उन्हें उनके दोस्तों की तरफ से आए मैसेज सुनाए। सबसे पहले स्क्रीन पर कैरी मिनाटी का वीडियो आया। वीडियो में कैरी मिनाटी कहते हैं- "मुझे अभी भी याद है, आज से 6-7 साल पहले जब मैंने तुझे देखा था, तू खैंच के चार लोगों पर चिल्ला रहा था। और आज क्या बात है...ऑल द बेस्ट दूसरे कंटेस्टेंट्स को जिन्हें तुझे झेलना पड़ेगा।" अभिषेक ने कहा, "स्काउट ओपी भाई गेमिंग बहुत हो गई है पीसी पर, अब बारी है रियल टाइम गेमिंग करने की। बहुत अच्छा खेलना, बहुत प्यार से खेलना, जिम्मेदारी से खेलना, बस अपनी जुबान पर थोड़ा सा कंट्रोल करना। एल्विश यादव ने भी ओपी के लिए वीडियो मैसेज भेजा। एल्विश ने कहा, "बधाई मेरे भाई। स्काउट बोलूं, तन्मय बोलूं...एक ही चीज है। अब आप बिग बॉस में हैं। बढ़िया करके आना, रॉक कर देना।

सलमान खान को बताया कितनी होती है गेमिंग से कमाई?

बातचीत के दौरान तन्मय ने सलमान खान को गेमिंग से अपनी कमाई भी बताई। उन्होंने बताया कि वो गेमिंग से महीने का 20 से 30 लाख कमा लेते हैं। सलमान ने पूछा कि पैसा कैश में आता है या चेक से आता है? जब तन्मय ने बताया कि चेक में आता है, तो सलमान ने कहा कि खुल कर बोलो, 30 लाख व्हाइट में आता है तो।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीकंटेस्टेंट जिसे मिला एल्विश का सपोर्ट, गेमिंग से कमाते हैं महीने के 30 लाख!