Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीTaarak Mehta Ka Ooltah Chasmah Major Twist Coming Popatlal Marriage Jaipur Sequence
पोपटलाल को मिलेगी दूल्हन? तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आएगा बड़ा ट्विस्ट

पोपटलाल को मिलेगी दूल्हन? तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आएगा बड़ा ट्विस्ट

संक्षेप:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। अब शो में जयपुर का ट्रैक दिखाया जाएगा। ये ट्रैक पोपोटलाल की शादी से जुड़ा हो सकता है। क्या अब पोपटलाल को मिलेगी शादी के लिए दुल्हन। 

Jan 16, 2026 06:43 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से फैंस का मनोरंजन कर रहा है। शो के फैंस के मन में अक्सर ये सवाल होता है कि आखिर पोपटलाल की शादी कब होगी? पोपोटलाल की शादी से जुड़ा एक महा ट्विस्ट शो में आनेवाला है। मकर संक्रान्ति के शूट के लिए तारक मेहता की टीम जयपुर जाएगी। यहां पर पोपटलाल की शादी की हलचल देखने को मिल सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या हो जाएगी पोपटलाल की शादी?

iwmbuzz.com के मुताबिक, रूपा-रत्न का परिवार, पोपटलाल और टप्पू सेना संक्रान्ति के लिए जयपुर जाएगी। दूल्हन की तलाश पोपटलाल को जयपुर तक ले गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार हो जाएगी पोपटलाल की शादी?

जयपुर पहुंचेगा पोपटलाल

रूपा के पास किसी का फोन कॉल आता है। फोन पर पोपटलाल के लिए एक रिश्ते का प्रस्ताव आता है। इसी खुशी में पोपटलाल जयपुर जाने के लिए तैयार हो जाएंगे।

शादी से पहले पोपटलाल के सामने क्या है चैलेंज

जयपुर वाले सीक्वेंस में पतंगबाजी भी देखने को मिलेगी। शादी के लिए पोपटलाल के सामने ये चैलेंज होगा कि उसे अपनी होने वाली दूल्हन की पतंग काटनी होगी। क्या पोपटलाल ये चैलेंज पूरा कर पाएगा?

क्या इस बार पोपटलाल को मिल जाएगी दूल्हन?

बता दें, ये पहली बार नहीं होगा जब पोपटलाल के पास लड़की का प्रस्ताव आया है। इससे पहले भी कई बार पोपटलाल शादी के सपने सजा चुका है, लेकिन हर बार लड़की उनका दिल तोड़कर चली जाती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।