Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीTaarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Sonu Aka Nidhi Bhanushali Wear Bikini On Goa Vacation Pics Users Troll Her
'तारक मेहता' की 'सोनू' की मां संग बिकिनी तस्वीरें देख भड़के यूजर्स, बोले- 'पिता को क्या क्या देखना पड़ रहा'

'तारक मेहता' की 'सोनू' की मां संग बिकिनी तस्वीरें देख भड़के यूजर्स, बोले- 'पिता को क्या क्या देखना पड़ रहा'

संक्षेप:

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली ने शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था और खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। हालांकि, अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दर्शक उन्हें आज भी उतना ही प्यार देते हैं।

Sat, 1 Nov 2025 04:23 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर एंजॉय करता है। इस शो की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरते हैं। शो के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें दर्शकों से छोटे से बड़ा होते देखा है। इसमें शो की पुरानी सोनू भिड़े यानी निधि भानुशाली का नाम भी शामिल हैं। निधी ने शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था और खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। हालांकि, अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दर्शक उन्हें आज भी उतना ही प्यार देते हैं। इसी बीच अब निधी ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसे देखकर फैंस काफी भड़के हुए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिकिनी पहने नजर आईं निधि

निधि भानुशाली इन वक्त फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दरअसल, हाल वह फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने गोवा गईं और उसकी प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शेयर की गईं तस्वीरों में निधि भानुशाली मम्मी-पापा और भाई के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। किसी तस्वीर में वो पूरी फैमिली के साथ एक फ्रेम में नजर आ रही हैं, तो किसी में वो बिकिनी पहन स्वीमिंग पूल में चिल करती भी दिखीं।

यूजर्स ने सुनाया खरी-खोटी

निधि की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक तरफ जहां फैंस निधि की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ कई यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताई है। यही नहीं कुछ यूजर्स को पैरेंट्स के सामने निधि का पहनावा देख मिर्ची लग गई और वो उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। एक यूजर ने इस पर कमेंट कर लिखा, 'बेचारे बाप और भाई को क्या क्या देखना पड़ रहा है।' एक ने लिखा, 'मां को कोई लाज शर्म ही नहीं है।' ऐसे कई और कमेंट्स इन तस्वीरों पर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।