Superstar Singer 3 Winner: अथर्व और अविर्भाव ने जीते इतने लाख रुपये, यह था फिनाले का सबसे इमोशनल पल

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • Superstar singer 3 winner 2024: दर्शकों को लगातार अचंभित करते रहे कंटेस्टेंट अथर्व बक्शी और अविर्भाव एस ने यह सीजन जीत लिया है। शो का ग्रैंड फिनाले काफी थ्रिलिंग और इमोशनल करने वाला रहा।

Superstar Singer 3 Winner: अथर्व और अविर्भाव ने जीते इतने लाख रुपये, यह था फिनाले का सबसे इमोशनल पल

सुपरस्टार सिंगर 3 का ग्रैंड फिनाले बहुत शानदार रहा। फैंस को खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शनिवार को 3 अगस्त की रात केरल के अविर्भाव एस और झारखंड के अथर्व बक्शी को सुपरस्टार सिंगर के इस सीजन का विनर अनाउंस किया गया। फिनाले एपिसोड को 'फ्यूचर का फिनाले' नाम दिया गया था और इस मुकाबले को देखने के लिए पब्लिक काफी वक्त से टकटकी लगाए बैठी थी। चमचमाती ट्रॉफी के अलावा दोनों विजेताओं को 10-10 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर दिए गए।

पूरे सीजन में छाए रहे कंटेस्टेंट अथर्व बक्शी

ऑडिशन से ही हजारीबाग के 12 वर्षीय अथर्व बक्शी सबको मंत्र मुग्ध किए जा रहे थे। चाहे सुपर जज नेहा कक्कड़ का उन्हें अरिजीत सिंह के साथ कंपेयर करना हो या फिर लीजेंडरी संगीतकार लक्ष्मीकांत का भावुक हो जाना, अथर्व ने हर बार अपने सुरों का जादू चलाकर सबका दिल जीता। विद्या बालन ने एक एपिसोड में इंप्रेस होकर उन्हें अपना पति तक कह दिया था। फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने उन्हें अपनी एक फिल्म में प्लेबैक सिंगिंग करने का मौका लाइव शो में ही दे डाला।

यह था ग्रैंड फिनाले का सबसे इमोशनल मोमेंट

हालांकि अथर्व के लिए सबसे बड़ा अचीवमेंट था उनके पिता का उनके साथ आकर फक्र से ट्रॉफी उठाना, जो कि कभी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा संगीत में अपना करियर बनाए। जहां एक तरफ अथर्व सब पर भारी पड़े, वहीं दूसरी तरफ कोच्चि के अविर्भाव एस ने भी उदित नारायण और गीता कपूर को अपनी गायकी से हैरत में डाल दिया। अविर्भाव ने उस वक्त सभी को चौंका दिया जब उन्होंने दिखाया कि वो उतनी ही कुशलता के साथ शो की होस्टिंग भी कर सकते हैं। शो का यह सीजन दर्शकों को एंटरटेन करने के मामले में भी हिट रहा है।

जीतने के बाद क्या बोले अथर्व और अविर्भाव?

सुपरस्टार सिंगर 3 जीतने के बाद अथर्व बक्शी ने कहा, "ऐसा लग रहा है जैसे सपना सच हो गया है। मैं अपने परिवार का उनके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और अपने गुरु पवनदीप भैया का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ में भरोसा जताया और हर गुजरते दिन के साथ एक अच्छा कलाकार बनने में मुझे मदद की।" वहीं अविर्भाव ने जीतने के बाद कहा, "मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मैं जीत गया हूं। मैं नेहा कक्कड़ मैम, अरुणिता दी और हर किसी को शुक्रिया कहना चाहूंगा जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।"

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।