उसके यहां तो लंगर लगा रहता है; कपिल शर्मा के लिए अब क्या बोले सुनील पाल, पढ़ें
सुनील पाल का कहना है कि कपिल शर्मा दूसरों की तरक्की के बारे में सोचते हैं। सबसे ज्यादा कमाने वाले कॉमेडियन हैं। हालांकि उनके यहां आधा पंजाब इकट्ठा रहता है और लंगर लगा रहता है।

सुनील पाल अक्सर नए स्टैंडअप कॉमेडियन्स और फीमेल की तरह ड्रेसअप होने वाले लोगों पर गुस्सा निकालते रहते हैं। अब एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने कपिल शर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कपिल दूसरों की तरक्की के लिए भी सोचते हैं। उन्हें भी बुलाते हैं हालांकि वह तब तक नहीं जाएंगे जब तक उनके लेवल का काम नहीं मिलेगा। सुनील बोले कि कपिल के यहां पंजाब के लोगों का लंगर लगा रहता है।
सुनील ने की कपिल की तारीफ
मेरी सहेली पॉडकास्ट में सुनील पाल बोले, 'मुझे कपिल शर्मा से कोई दिक्कत नहीं है। सच कहूं तो मैं बहुत बड़ा फैन हूं। कपिल 12 साल से ज्यादा से अपना शो चला रहा है। वह बढ़िया जॉब कर रहा है और हमेशा कोशिश करता है कि उसके दोस्त भी तरक्की करें। वह दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाला कॉमेडियन है।'
सेट पर बुलाते हैं कपिल शर्मा
सुनील ने बताया कि उन्होंने कभी कपिल से नहीं कहा कि उन्हें अपने शो पर लें। बोले, 'वो मुझे की बार बोलता है, मेरे सेट पे आया करो, मिला करो मुझसे। बहुत प्यार करता है, मानता है मुझे। लेकिन मैं कहता हूं वो मुझे मानता है वो उसकी महानता है। मैं तभी जाऊंगा जब लगेगा सुनील पाल के लिए सच में काम है। वरना उसके यहां तो लंगर लगा रहता है। आधा पंजाब वहां पर बैठा है।'
जब कॉमेडियन्स पर भड़के थे सुनील पाल
सुनील पाल इससे पहले भी कपिल की तारीफ कर चुके हैं। डिजिटल कॉमेंट्री चैनल पर उन्होंने कहा था कि कपिल ने कॉमेडियन्स का नाम रोशन किया है। उनके शो पर बड़े-बड़े सिलेब्स आते हैं। कॉमेडियन्स पर कई कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दे चुके हैं। उन्होंने फीमेल की तरह ड्रेसअप होने वाले लोगों पर गुस्सा निकाला था। उन्होंने सुनील ग्रोवर के लिए भी कहा था कि वह बहुत पुराने लगने लगे हैं, वही घिसी-पिटी चीजें करते रहते हैं। हंसी नहीं आती। बार-बार एक्टर की गोद में जाकर बैठ जाते हैं, घिन आती है। लड़कियों के नाम पर कपड़े पहनकर वल्गर कॉमेडी करते हैं।
गालियों पर भी भड़के थे सुनील
सुनील पाल ने तब कहा था कि गाली-गलौज करने वाले खुद को कॉमेडियन कहते हैं। फिर इनको बिग बॉस में बुलाया जाता है। उन्होंने दर्शकों को भी पथभ्रस्ट कहा था कि जो ऐसी चीजें पसंद करते हैं, वो भी गलत कर रहे हैं। उन्होंने मनोज बाजपेयी के फिल्मों में गाली देने पर भी सवाल उठाया था। सुनील पाल ने कहा था कि फिल्म में रोल को रियल दिखाने के लिए गाली देनी जरूरी नहीं है, जैसे किरदार की मौत दिखाने के लिए असल में मरना जरूरी नहीं है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


