सुनील लहरी को है गणेश भक्तों से यह शिकायत! बोले- आप लोगों से एक प्रार्थना है कि...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गणेश चतुर्थी पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुनील लहरी ने अपने दिल की बात फैंस के सामने साझा की है। उन्होंने फैंस से एक विनती की है।

Sunil Lahri
सुनील लहरी ने गणेश चतुर्थी पर एक पोस्ट करते हुए अपने फैंस से एक विनती की है।

रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके एक्टर सुनील लहरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। सुनील लहरी ने अपना एक वीडियो X पर पोस्ट करते हुए लोगों को गणेश चतुर्थी विश की है और साथ ही साथ लोगों से विनती की है कि वह गणपति महाराज को गंदे नालों, कीचड़ या कूड़े में विसर्जित करना बंद करें। सुनील लहरी ने कहा कि लोग जब बप्पा को इतने प्रेम से घर लाते हैं और उन्हें चीजें अर्पित करते हैं तो उन्हें खुशी होती है, लेकिन फिर उन्होंने इसका दूसरा पहलू भी बताया।

'मेरी विघ्नहर्ता से यह प्रार्थना है कि...'

सुनील लहरी ने अपनी X पोस्ट में कहा, "जय राम जी की। गणपति बप्पा मोरया। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। गणपति जी को हम कई नामों से जानते हैं। उनमें से कुछ नाम जो मैं जानता हूं, जैसे कि गणेश जी, गजानन या विघ्नहर्ता। मेरी विघ्नहर्ता से यह प्रार्थना है कि आप लोगों के हर तरह के विघ्नों को वह दूर करें और आप लोगों को सुखी रखें और स्वस्थ रखें।" ईश्वर से लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए प्रार्थना करने के बाद सुनील लहरी ने गणेश चतुर्थी के एक अन्य पहलू पर भी बात की।

सुनील लहरी ने की भक्तों से शिकायत

'रामायण' फेम एक्टर ने अपने वीडियो में कहा, "एक और प्रार्थना है आप लोगों से, गणपति जी को हम बहुत आदर सम्मान और भक्ति भाव से उनका अर्पण करते हैं, उनको विराजमान करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। लेकिन जब उनका विसर्जन करते हैं तो बहुत ज्यादा दुख होता है यह देखकर कि कई बार नालों में, कीचड़ में, या कचरे में पड़े रहते हैं। क्या हम उनका विसर्जन अपने ही घर में किसी बर्तन में करते, और जो उसकी मिट्टी है उसे किसी पूजनीय पौधे, जैसे कि मां तुलसी के पौधे में डाल देते तो पुण्य भी कमा सकते थे। सोचिएगा जरा। विचार कीजिएगा।" वीडियो की आखिर में सुनील लहरी ने अपने फॉलोअर्स को लालबाग-चा-राजा के दर्शन कराए हैं।

क्यों हो रही है पुरानी रामायण की चर्चा?

बता दें कि रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया था, कि उसे आज भी सराहा जाता है। अब जब रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण रिलीज होने में कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं, तो ऐसे में पुरानी रामायण की भी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। कुछ लोग जहां इसे पिछली रामायण से कंपेयर कर रहे हैं, तो वहीं कुछ ने रामायण मूवी में अरुण गोविल के काम पर बात की है। बता दें कि रणबीर कपूर की रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी संभाल रहे हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीसुनील लहरी को है गणेश भक्तों से यह शिकायत! बोले- आप लोगों से एक प्रार्थना है..