Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीSunil Grovar was in depression before joining Kapil Sharma show says actress Upasana singh
काम नहीं मिलने की वजह से डिप्रेशन में थे सुनील ग्रोवर, शो से निकालना चाहते थे मेकर्स

काम नहीं मिलने की वजह से डिप्रेशन में थे सुनील ग्रोवर, शो से निकालना चाहते थे मेकर्स

संक्षेप: कपिल शर्मा के शो में कई यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर डिप्रेशन में थे। कपिल के शो को मेकर्स को पहले सुनील के काम पर शक था। वो टीम से निकालना चाहते थे। इस बारे में उपासना सिंह ने बात की।

Sat, 15 Nov 2025 08:25 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कॉमेडी जगत का बड़ा नाम बन चुके सुनील ग्रोवर आज लाखों लोगों को हंसाते हैं, लेकिन उनकी इस चमकदार सफर के पीछे एक बेहद मुश्किल दौर छिपा था। 2013 में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जॉइन करने के बाद सुनील घर-घर में पहचाने जाने लगे, लेकिन उससे ठीक पहले उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस उपासना सिंह ने बताया कि शो शुरू होने से ठीक पहले सुनील डिप्रेशन से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डिप्रेशन में थे सुनील ग्रोवर

उपासना सिंह ने लल्लनटॉप सिनेमा से बातचीत में बताया कि सुनील का करियर उस समय ठहर-सा गया था और काम की कमी ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। उपासना ने कहा, “जब कपिल का शो शुरू हुआ, तब सुनील ठीक नहीं थे। उन्होंने बताया कि वो डिप्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती थे और उनके पास उस समय ज्यादा काम भी नहीं था।” उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती दिनों में क्रिएटिव टीम को लगा था कि सुनील बाकी कलाकारों के साथ तालमेल नहीं बिठा पाएंगे, उन्हें शो से निकालने पर विचार किया गया था, लेकिन उपासना ने उनके टैलेंट पर भरोसा जताते हुए उन्हें शो में बनाए रखने की अपील की।

रेडियो स्टार से टीवी आइकन तक का सफर

शो से पहले सुनील अपने रेडियो सेगमेंट ‘हंसी के फव्वारे’ से पॉपुलर थे, जिसने उन्हें कॉमिक टाइमिंग और किरदारों की समझ दी। कपिल शर्मा और उपासना के घर पर पहली मुलाकात के दौरान भी वह इतने लो-फेज में थे कि उपासना उन्हें पहचान नहीं पाईं। लेकिन शो शुरू होते ही सुनील ने अपने किरदारों से इतिहास रच दिया और आज वह इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स में से एक हैं। सुनील ग्रोवर को हाल में नेटफ्लिक्स पर द कपिल शर्मा शो पर देखा गया था। तीसरा सीजन हाल ही में खत्म हुआ है। इसके अलावा वह डब्बा कार्टेल में भी नजर आए हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।