
माता की चौकी में सुधा चंद्रन को हुआ कुछ ऐसा, लोगों ने की संभालने की कोशिश, लेकिन…
सुधा चंद्रन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखकर फैंस भी हैरान हैं कि ये आखिर हुआ क्या। इन वीडियो को आप भी देखें।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन को सब जानते ही हैं। उन्होंने कई शोज में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीता है। लेकिन अब सुधा के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर सब हैरान हैं। वह माता की चौकी में नजर आ रही हैं और इस दौरान का ही ये मोमेंट है।
सुधा के वीडियोज हो रहे वायरल
वीडियो में आप देखेंगे कि सुधा ने व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ ही माता की चुन्नी सिर पर बांधी है जिस पर जय माता दी लिखा है। पहले सुधा माता के गानों में झूमती दिखती हैं और फिर तभी उन्हें कुछ ऐसा होता है कि वह किसी के कंट्रोल में नहीं आती हैं।
लोग पकड़ते आए नजर
2-3 लोग उन्हें पकड़ते भी हैं, लेकिन वह किसी के हाथ में नहीं आती हैं। एक वीडियो में उन्हें कुर्सी पर बिठाया जाता है, लेकिन तब भी उन्हें लोगों ने पकड़ा हुआ है।
लोगों के रिएक्शन
यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि कुछ इसमें सुधा का मजाक बना रहे थे जिस पर पोस्ट पर ही उन्हें ही कुछ लोगों ने इसका मजाक बनाने से मना किया। किसी ने लिखा कि ऐसे मजाक नहीं बनाना चाहिए। एक ने लिखा कि अगर ये प्राइवेट मोमेंट है तो इसे शेयर ना करें।
सुधा के बारे में जानें
सुधा के बारे में बता दें कि वह भरतनाट्यम डांसर और टीवी में कई बार वैम्प के रोल निभा चुकी हैं। वह कहीं किसी रोज, नागिन, ये है मोहब्बतें, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और माता की चौकी जैसे शोज में काम कर चुकी हैं।
वह भले ही वैम्प के किरदार निभाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके किरदार को सभी पसंद करते हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




