फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvYRKKH upcoming Twist Yeh Rishta Kya Kehlata Hai promo Shefali Abhimanyu Akshara Feelings ABhiRa

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शैफाली के समझाने के बाद अक्षरा से कहेगा अभिमन्यु, 'आई...'

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हमेशा की तरह इस बार भी शैफाली, अभिमन्यु का साथ देगी। उसकी फीलिंग्स को समझेगी और उसे सही रास्ता दिखाएगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शैफाली के समझाने के बाद अक्षरा से कहेगा अभिमन्यु, 'आई...'
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 18 Sep 2023 03:52 PM
ऐप पर पढ़ें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो सामने आ गया है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिमन्यु परेशान है। उसके मन में एक बार फिर अक्षरा के लिए फीलिंग्स आने लगी हैं। दिमाग कह रहा है कि अक्षरा के बारे में सोचना गलत है। वहीं दिल बार-बार अक्षरा की तरफ भागते जा रहा है। ऐसे में अभिमन्यु के पास शैफाली आती है। वह अभिमन्यु को ऐसी हालत में देख खबरा जाती है।

अभिमन्यु को समझाएगी शैफाली
अभिमन्यु उसे अपनी फीलिंग्स के बारे में बताता है। शैफाली उसे समझाती है कि किसी के लिए फीलिंग्स होना गलत नहीं होता है। लेकिन, उन फीलिंग्स को छुपाना गलत होता है। अपने मन में इतनी सारी बातें क्यों दबाकर बैठे हो? मन में जो भी है अक्षरा से कह दो। शैफाली के समझाने के बाद अभिमन्यु, अक्षरा को अपनी फीलिंग्स के बारे में बताने के बारे में सोचता है। लेकिन, अक्षरा के सामने आते ही अनकम्फर्टेबल हो जाता है।

जिद पर अड़ेगी अक्षरा
अक्षरा, अभिमन्यु की हालत देख समझा जाती है कि वह कुछ कहना चाहता है लेकिन, कह नहीं पा रहा है। वह अभिमन्यु से पूछती है कि बात क्या है? लेकिन, अभिमन्यु उसे कुछ नहीं बता पाता है। ऐसे में अक्षरा जिद पर अड़ जाती है। वह कहती है, 'जब तक बताओगे नहीं तब तक न तुम इस केबिन से बाहर जाओगे और न मैं।' अक्षरा की धमकी सुनने के बाद अभिमन्यु बोलने की कोशिश करता है। वह कहता है, 'मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं...'। अब अभिमन्यु अपने दिल की बात बोल पाएगा या नहीं? ये जानने के लिए तो आपको कल का एपिसोड देखना पड़ेगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें