फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvYRKKH Social Media Review Yeh Rishta Kya Kehlata Hai viewers Loved Abhimanyu Birla Dialogue

ये रिश्ता क्या कहलाता है के दर्शकों का अभिमन्यु के इस एक डायलॉग पर आया दिल, बोले- बात तो सही है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai YRKKH Social Media Review: ये रिश्ता क्या कहलाता है के दर्शक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी राय दे रहे हैं। उन्हें अभिमन्यु द्वारा बोला गया एक डायलॉग काफी पसंद आ रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के दर्शकों का अभिमन्यु के इस एक डायलॉग पर आया दिल, बोले- बात तो सही है
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 21 Sep 2023 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिमन्यु ने अपने प्यार का इजहार कर दिया है। अभिमन्यु ने अक्षरा को बता दिया है कि वह उससे प्यार करता है। अक्षरा, अभिमन्यु की इस हरकत से बहुत नाराज है। वह अभिमन्यु पर भड़की हुई है और उससे दूर रहने की कोशिश कर रही है। लेकिन, अभिमन्यु अपने बेटे अभीर की खातिर सबकुछ ठीक करना चाहता है। ऐसे में वह अक्षरा को मनाने के लिए एक डायलॉग बोलता। अभिमन्यु के इस डायलॉग पर उनके फैंस फिदा हो गए हैं।

यह वो डायलॉग
अभिमन्यु, अक्षरा को समझाने की कोशिश करता है। लेकिन, अक्षरा उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं होती है। ऐसे में अभिमन्यु कहता है, “हर बार तुम नाराज होकर आगे-आगे भागोगी और मैं साॅरी बोलते-बोलते तुम्हारे पीछे-पीछे भागता रहूंगा क्या?” अभिमन्यु का ये डायलॉग उनके फैंस को बहुत फसंद आ रहा है। वे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं फील कर सकता हूं ब्रो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बात तो सही है। हर बार ऐसा ही होता है। मुझे खुशी है कि इस बार अभिमन्यु ने फाइनली कह दिया।' वहीं कुछ लोग अक्षरा को बुरा-भला कह रहे हैं। उन्हें पसंद नहीं आ रहा है जिस तरह अक्षरा, अभिमन्यु को ट्रीट कर रही है। YRKKH 21st Sept: अभिमन्यु की सारी फोटोज फाड़ देगा अभीर, वजह जान सोच में पड़ जाएगी अक्षरा

आगे दिखाया जाएगा खूब सारा ड्रामा
कुछ यूजर्स ने तो आगे का प्लॉट भी बताना शुरू कर दिया है। प्रोमो देखने के बाद दर्शक कह रहे हैं कि अभिमन्यु जब अभीर की जान बचा रहा होगा तब अभीर उसे पापा कहेगा। इसके बाद पापा और बेटे का ड्रामा दिखाया जाएगा। वहीं कुछ का मानना है कि गुंडे वाले ड्रामे की वजह से अक्षरा घायल हो जाएगी। ऐसे में अभीर और अभिमन्यु उसका ध्यान रखेंगे और इस तरह एक बार फिर अभिमन्यु और अक्षरा पास आ जाएंगे। हालांकि, असल में सीरियल में क्या होने वाला है ये तो कल ही पता चलेगा। YRKKH Upcoming Twist: अभिमन्यु की वजह से खतरे में पड़ेगी अभीर की जान, अब क्या करेगी अक्षरा?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें