YRKKH Review: नहीं पसंद आ रहा अक्षरा-अभिमन्यु का साथ,दर्शक कर रहे शो बंद करने की मांग
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Social Media Reaction: सोशल मीडिया पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। दर्शकों को अक्षरा और अभिमन्यु का साथ बिल्कुल पसंद नहीं आ पा रहा है।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ट्विस्ट एंड टर्न्स दर्शकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पा रहे हैं। एक तरफ, सोशल मीडिया पर प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के शो को ट्रोल किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, शो की टीआरपी गिरते जा रही है। बता दें, इस वक्त शो की कहानी अक्षरा और अभिमन्यु के ईद-गिर्द घूम रही है। वहीं गोयनका और बिड़ला परिवार अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।
AbhiRa का मिलन नहीं आ रहा पसंद
दर्शक लंबे समय से अक्षरा और अभिमन्यु के मिलन की डिमांड कर रहे थे। लेकिन, अब जब उनकी डिमांड पूरी हो रही है, अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने वाली तब उन्हें इससे प्रॉब्लम हो रही है। क्यों? दरअसल, दर्शकों को अक्षरा और अभिमन्यु के मिलन का तरीका पसंद नहीं आ रहा है। अभी तक तो अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी में सिर्फ अभीर है। लेकिन, जल्द ही अक्षरा और अभिनव का बच्चा भी आने वाला है। दर्शकाें को ये ट्विस्ट पचा नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि शो को बंद करने की मांग कर रहे हैं।
क्या बोले दर्शक?
एक यूजर ने लिखा, 'पहले अभिनव ने अभिमन्यु के बच्चे को पाला। वहीं अब अभिमन्यु, अभिनव के बच्चे को पालेगा। क्या बकवास है यार। कहानी नहीं है तो शो बंद कर दो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुस्कान, अब तुमसे ही उम्मीदें है। इस शादी को मत होने दो।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'शो के एपिसोड्स देखने के बाद समझ आ रहा है कि हर्षद ने अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू क्यों नहीं करवाया है। उसने जब कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तब अभिमन्यु का कैरेक्टर बहुत अलग था। मैं उस अभिमन्यु को बहुत मिस करता हूं।'
