फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvYRKKH Promo Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler AbhiRa Abhimanyu Birla Akshara Marriage

YRKKH Spoiler: अक्षरा के कमरे में खिड़की से दबे पांव घुसेगा अभिमन्यु और फिर होगा कुछ ऐसा कि...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड्स में #AbhiRa मोमेंट्स (अक्षरा और अभिमन्यु मोमेंट्स) दिखाए जाएंगे और इसकी शुरुआत गुरुवार से होगी।

YRKKH Spoiler: अक्षरा के कमरे में खिड़की से दबे पांव घुसेगा अभिमन्यु और फिर होगा कुछ ऐसा कि...
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 26 Sep 2023 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने वाली है। बीते दिनों आए प्रोमो के मुताबिक, अक्षरा और अभिमन्यु की मेहंदी में खूब ड्रामा होगा। अक्षरा को पता चलेगा कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है। यूं तो ये प्रोमो देख अक्षरा और अभिमन्यु के फैंस नाराज हो गए थे। लेकिन, मेकर्स उन्हें AbhiRa मोमेंट इंजॉय करने का पूरा मौका दे रहे हैं। वे हर दिन अभिमन्यु और अक्षरा के बीच कोई न कोई रोमेंटिक सीन दिखा रहे हैं। आने वाले गुरुवार को भी कुछ ऐसे ही सीन्स देखने को मिलेंगे जब अभिमन्यु दबे पांव अक्षरा के कमरे में घूस जाएगा।

कुछ ऐसे होती है प्रोमो की शुरुआत
प्रोमो की शुरुआत में मिमी कहती है, 'हर अच्छे काम की शुरुआत गणपति जी की पूजा से करते हैं इसलिए कल सबसे पहले गणपति की स्थापना होगी।' ऐसे में मंजरी, अक्षरा को अपने हाथों से गणपति जी की मूर्ति बनाने के लिए कहती है। मूर्ति बनाते वक्त अक्षरा को कमरे के बाहर से आवाजें आने लगती हैं। उसे लगता है कि कोई चोर चोरी करने आ रहा है। वह मन ही मन सोचती है, 'ये आवाज तो खिड़की के बाहर से आ रही है। पक्का कोई चोर होगा। शादी का घर देखा नहीं कि चोरी करने आ जाते हैं।'

अक्षरा और अभिमन्यु की मस्ती
इतना कहकर अक्षरा बैट उठा लेती है। जैसे ही एक व्यक्ति खिड़की से अंदर आता अक्षरा उसपर हमला बोल देती है। हालांकि, जब उसे इस बात का एहसास होता है कि वह व्यक्ति कोई चोर नहीं बल्कि अभिमन्यु है वह रुक जाती है। इसके बाद दोनों की मस्ती शुरू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को पकड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, एक दूसरे के ऊपर रंग फेंकने लगते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें