अक्षरा ने अभिमन्यु को बताया 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', शो का नया प्रोमो देख हैरान रह जाएंगे दर्शक
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (YRKKH) Promo: अभिमन्यु, अक्षरा के पास जाने की कोशिश करेगा। उसे अपने गले से लगा लेगा। लेकिन, अक्षरा एक बार फिर अभिमन्यु का दिल तोड़ देगी। पढ़िए प्रोमो का रिटन अपडेट।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी इस वक्त अक्षरा और अभिमन्यु के इर्द-गिर्द घूम रही है। शो में दिखाया जा रहा है कि अक्षरा और अभिमन्यु मिलकर अभीर का ध्यान रख रहे हैं। एक तरफ, जहां अभिमन्यु एक बार फिर अक्षरा से प्यार करने लगा है। वहीं दूसरी तरफ, अक्षरा ने यह साफ कर दिया है कि वह अभिमन्यु को सिर्फ अपना दोस्त मानती है। जी हां, मेकर्स ने प्रोमो जारी कर दर्शकाें को यह स्पष्ट इशारा दे दिया है कि अभिमन्यु और अक्षरा दोस्त की तरह साथ रहेंगे।
ऐसे हुई प्रोमो की शुरुआत
प्रोमो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अंधेरे में बैठकर मंजरी के साथ हुए हादसे के बारे में सोचता रहेगा। उसके कानों में बार-बार मंजरी के चीखों की आवाज गुंजने लगेगी। वह परेशान हो जाएगा। ऐसे में अक्षरा उसके पास आएगी। वह उसे समझाएगी। वह कहेगी, 'मां के साथ जो हादसा हुआ उसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं थी'। अभिमन्यु कहेगा, 'मैं मां से नजरें कैसे मिलाऊंगा?' इसके जवाब में अक्षरा कहेगी, 'एक बेटे की तरह'।
अक्षरा ने अभिमन्यु को किया खुदसे दूर
अक्षरा की बता सुन अभिमन्यु भावुक हो जाएगा। वह कहेगा, 'तुम्ही मेरा दर्द समझ पाती हो।' इतना ही नहीं, वह इमोशंस में बहकर अक्षरा को गले लगा लेगा। लेकिन अक्षरा, अभिमन्यु को खुदसे दूर कर देगी। वह बात को संभालते हुए कहेगी, 'आखिर दोस्त होते किसलिए हैं।' अक्षरा के मुंह से दोस्त शब्द सुनकर अभिमन्यु का दिल टूट जाएगा। वह हैरान रह जाएगा। YRKKH: लाइन क्रॉस कर बैठेगी अक्षरा, अनकम्फर्टेबल हो जाएगा अभिमन्यु
