YRKKH Twist: अभिमन्यु से शादी करने के लिए राजी हो जाएगी अक्षरा, हाथों में लगाएगी मेहंदी लेकिन...आएगा ट्विस्ट
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यु से शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी। वह अभीर की खातिर अभिमन्यु को एक और मौके देगी।

अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने वाली है। नए प्रोमो में दिखाया गया कि अक्षरा अपने बेटे अभीर की खातिर अभिमन्यु से शादी करने के लिए राजी हो जाती है। अभिमन्यु खुश हो जाता है। दोनों की शादी की डेट निकलवाई जाती है। लेकिन, शादी से एक दिन पहले कुछ ऐसा होता है कि अक्षरा के पैरों तले जमीन खिसकर जाती है। वह अपनी सुध-बुध खो बैठती है। पढ़िए टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले अब तक के सबसे बड़े ट्विस्ट के बारे में।
अभिमन्यु के हाथों में मेहंदी लगाएगी अक्षरा
प्रोमो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अक्षरा दुल्हन की तरह सजकर तैयार रहती है। अभिमन्यु भी बेहद खुश रहता है। अभीर, अभिमन्यु का हाथ पकड़कर अक्षरा के पास ले आता है। अक्षरा खुशी-खुशी अभिमन्यु के हाथों में मेहंदी लगाती है। वह डी (D) से शुरुआत करती है। ऐसे में अभिमन्यु कहता है, 'पगलू अक्षरा ए (A) से शुरू होता है।' अक्षरा हंस पड़ती। वह कहती है, 'पता है। लेकिन, हम ये रिश्ता अभीर की खातिर जोड़ रहे हैं। इसलिए इस बार दोस्ती से शुरुआत करते हैं।'
महा ट्विस्ट
इसके बाद, अक्षरा का फोन बजता है। अक्षरा के फोन पर डॉक्टर का कॉल आता है। डॉक्टर अक्षरा से कहती है, 'मैंने आपकी रिपोर्ट्स देखीं। आपकी ब्लड रिपोर्ट्स तो ठीक हैं लेकिन, आप प्रेग्नेंट हैं।' अक्षरा हैरान रह जाती है। उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। उसे अभिनव के साथ बिताए हुए पल याद आने लगते हैं। अब आगे क्या होगा? क्या अक्षरा, अभिमन्यु से शादी करने से इनकार कर देगी? क्या अभिमन्यु, अक्षरा और अभिनव के बच्चे को अपनाएगा? ये जानने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। यहां देखिए प्रोमो
