YRKKH: अभिर की एंट्री से मचेगा तहलका, अरमान की बहन से करेगा शादी; पौद्दार हाउस में होगा हंगामा?

Jan 17, 2024 11:09 am IST
Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
YRKKH: अभिर की एंट्री से मचेगा तहलका, अरमान की बहन से करेगा शादी; पौद्दार हाउस में होगा हंगामा?
संक्षेप:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai YRKKH Spoiler: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। अभिर की एंट्री के साथ ही पौद्दार और गोयनका हाउस में तहलका मच जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी इस वक्त अरमान, अभिरा और रूही के इर्द-गिर्द घूम रही है। लेकिन, जल्द ही कहानी में चौथे कैरेक्टर की एंट्री होगी। ये चौथा कैरेक्टर और कोई नहीं बल्कि अभिरा का भाई अभिर होगा। जी हां, अक्षरा और अभिमन्यु का बेटा अभिर। सीरियल में मिल रहे हिंट्स और सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अभिर जिंदा है। अब सवाल यह उठता है कि वह गोयनका परिवार के सामने कब और कैसे आएगा? आइए बताते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पौद्दार हाउस से भाग जाएगी अरमान की बहन
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिरा को कॉलेज जाता देख अरमान की बहन चारू भड़क जाएगी। वह अपने परिवार के खिलाफ जाने का निर्णय लेगी और एक कंपनी में इंटर्नशिप करने की ठानेगी। हालांकि, पोद्दार परिवार का नियम है कि उनके घर की बेटी या बहू बाहर जाकर काम नहीं करती हैं। ऐसे में चारू अपना नाम बनाने के लिए घर से भाग जाएगी। पौद्दार परिवार के कुछ सदस्य चारू को भागते हुए देख लेंगे और उसका पीछा करने लगेंगे। YRKKH 17 Jan: रूही की वजह से होगा अरमान और अभिरा का झगड़ा, शराब के नशे में धूत रहेगा अभिर

अभिर का पौद्दार परिवार से जुड़ेगा कनेक्शन
चारू की मुलाकात अभिर से होगी। वह अभिर को पूरी बात बताएगी और उससे मदद मांगेगी। वह खुदको दादी-सा से बचाने के लिए अभिर से शादी कर लेगी। उसे इस बात जरा-सा भी अंदाजा नहीं रहेगा कि अभिर उसकी भाभी अभिरा का भाई और मनीष गोयनका का पोता है। जस्टशोबिज की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिर का किरदार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू का रोल करने वाले एक्टर राज अनादकट निभा सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। अभिर बताएगा आरोही की मौत का सच

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख