Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYRKKH Gossip Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Karishma Sawant Aarohi Death sequence Ruhi will live alone without matashree and abhimanyu

YRKKH Gossip: आरोही की होगी दर्दनाक मौत, माताश्री और पॉपी के बिना बड़ी होगी रूही

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा। अभिमन्यु के साथ-साथ आरोही की भी डेथ हो जाएगी। रूही को पॉपी और माताश्री के बिना जिंदगी जीनी पड़ेगी।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 Oct 2023 04:26 PM
share Share
Follow Us on
YRKKH Gossip: आरोही की होगी दर्दनाक मौत, माताश्री और पॉपी के बिना बड़ी होगी रूही

लीप के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। कहा जा रहा है कि शो में अक्षरा-अभिनव की बेटी अभिरा और आरोही-नील की बेटी रूही की कहानी दिखाई जाएगी। इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि लीप से पहले बिड़ला परिवार का खात्मा हो जाएगा। बिड़ला परिवार के साथ-साथ अभिमन्यु और अभीर की भी डेथ हो जाएगी। चौथे सीजन में सिर्फ गोयनका परिवार नजर आएगा। वहीं अब खबर आ रही है कि लीप से पहले आरोही की भी मौत हो जाएगी। 

होगी बेहद दर्दनाक मौत 
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़े सूत्र ने इंडिया फोरम्स को बताया कि आने वाले एक-दो दिन में आरोही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा सावंत अपना डेथ सीन शूट करेंगी। सूत्र ने ये भी कहा कि आरोही की बहुत ही दर्दनाक मौत होगी। आरोही के निधन के बाद मंजरी, रूही, अक्षरा, बड़ी मां समेत पूरा परिवार टूट जाएगा। अभी परिवार सदमे से बाहर निकलेगा भी नहीं और अभिमन्यु की डेथ हो जाएगी। अभिमन्यु के साथ-साथ अभीर भी भगवान को प्यारा हो जाएगा। स्पष्ट कर दें, अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

नहीं होगी अक्षरा-अभिमन्यु की शादी!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लीप से पहले अक्षरा और अभिमन्यु की शादी नहीं हो पाएगी। शादी से पहले ही अभिमन्यु की मौत हो जाएगी। अभिमन्यु के साथ-साथ अभीर भी इस दुनिया से चला जाएगा। ऐसे में अक्षरा एकदम अकेली पड़ जाएगी। न ही उसके पास उसकी बहन होगी और न ही बेटा। वह अकेले रूही और अभिरा का ध्यान रखेगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि आरोही की डेथ अक्षरा की वजह से होगी। ऐसे में रूही, अक्षरा से नफरत करने लगेगी। हालांकि, अभी तक किसी भी बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें