फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvYRKKH 25 september Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update aaj ka episode Akshara proposed Abhimanyu for marriage Abhir called Abhi papa

YRKKH 25th Sept: अक्षरा ने अभिमन्यु को शादी के लिए किया प्रपोज, अभीर ने अभि को बुलाया पापा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यु को शादी के प्रपोज करेगी। वहीं अभीर, अभिमन्यु को पापा बुलाएगा।

YRKKH 25th Sept: अक्षरा ने अभिमन्यु को शादी के लिए किया प्रपोज, अभीर ने अभि को बुलाया पापा
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 25 Sep 2023 03:04 PM
ऐप पर पढ़ें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का आज का एपिसोड काफी रोमांटिक होने वाला है। पहले तो अक्षरा को इस बात का एहसास होगा कि अभिमन्यु बदल गया है। फिर वह अभिमन्यु को शादी के लिए प्रपोज करेगी और अंत में अभीर दिल से अभिमन्यु को पापा कहेगा। पूरे एपिसोड में अभिमन्यु भावुक नजर आएगा। वहीं गोयनका और बिड़ला परिवार खुशी से झूमते दिखाई देंगे। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।

परेशान हो जाएगा अभिमन्यु
एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि गोयनका परिवार का हर सदस्य अक्षरा को समझाएगा। बड़े पापा, अक्षरा को अभिमन्यु के बारे में सोचने पर मजबूर करेंगे। सुरेखा और कायरव भी अभिमन्यु की ही साइड लेंगे। ऐसे में अक्षरा परेशान हो जाएगी और भागकर अपने कमरे में चली जाएगी। कुछ देर तक सोचने के बाद अक्षरा, अभिमन्यु को कॉल करेगी। अक्षरा, अभिमन्यु से कहेगी, 'मुझे तुमसे जरूरी बात करनी है। कल मिलते हैं।' अभिमन्यु परेशान हो जाएगा। उसे समझ नहीं आएगा कि अक्षरा को उससे क्या बात करनी है। वह महादेव से प्रार्थना करेगा कि अक्षरा ने अभीर के साथ कसौली जाने का फैसला न लिया हो।

अभिमन्यु को प्रपोज करेगी अक्षरा
दूसरे दिन अभिमन्यु और अक्षरा की पार्क में मुलाकात होगी। अक्षरा पार्क में सबके सामने अभिमन्यु को शादी के लिए प्रपोज करेगी। अभिमन्यु के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वह हैरान रह जाएगा। वह अक्षरा से पूछेगा, 'पक्का? तुम कोई समझौता तो नहीं कर रही हो'। अक्षरा, अभिमन्यु को समझाएगी कि वह ये सब अभीर के लिए कर रही है। वह ये भी कहेगी कि वह उसकी पत्नी बनने की पूरी कोशिश करेगी लेकिन, इसमें वक्त लग सकता है। अभिमन्यु खुश हो जाएगा।

घरवालों का मुंह मीठा करवाएगा अभिमन्यु
अभिमन्यु, मंजरी की फेवरेट मिठाई लेकर घर पहुंचेगा। वह मंजरी को अक्षरा के फैसले के बारे में बताएगा। वहीं अक्षरा गोयनका हाउस पहुंचकर सबसे पहले ये खुशखबरी अभीर को देगी। अभीर खुशी से झूमने लगेगा। अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की तारीख तय करने के लिए बिड़ला परिवार, गोयनका हाउस पहुंचेगा। तभी अभीर, अभिमन्यु को पापा कहकर पुकारेगा। अभिमन्यु भावुक हो जाएगा। वहीं घर के बाकी सदस्य नाचने लगेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें