YRKKH 15th Sept: भड़की मुस्कान, आरोही ने अभिमन्यु से शादी पर की बात, मंजरी ने आरू से मांगी माफी
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: अक्षरा और अभिमन्यु की दोबारा शादी कराने की बात चल रही है। कुछ लोग अक्षरा-अभिमन्यु का मिलन कराना चाहते हैं। वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन आरोही....।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी अक्षरा और अभिमन्यु के इर्द-गिर्द घूम रही है। शो में दोनों की शादी की बात की जा रही है। एक तरफ, बड़े पापा और मिमी एक बार फिर अक्षरा का घर बसते देखना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ, मुस्कान इसके सख्त खिलाफ है। मुस्कान को बड़े पापा का फैसला पसंद नहीं आएगा। वह खूब तमाशा करेगी। वहीं आरोही...। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।
भड़क जाएगी मुस्कान
एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि मुस्कान, बड़ी मां की बात सुन लेगी। वह भड़क जाएगी। वह बड़े पापा पर इल्जाम लगाने लगेगी। वह कहेगी, 'आपने भाभी और अभिमन्यु भाई जी के रिश्ते की बात की? आप इस तरह से मेरे भाई जी का अपमान नहीं कर सकते हैं। उन्हें गए अभी एक साल भी नहीं हुआ और आप भाभी की दूसरी शादी कराने के बारे में सोच रहे हैं?' बड़े पापा, मुस्कान को समझाने की कोशिश करेंगे। लेकिन, मुस्कान साफ-साफ कह देगी कि वह इस रिश्ते को कभी एक्सेप्ट नहीं करेगी।
अभिमन्यु को समझाएगी आरोही
वहीं आरोही अभिमन्यु से बात करेगी। वह अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करेगी कि अभीर के लिए उसे और अक्षरा को शादी कर लेनी चाहिए। वह कहेगी, 'ये बात तुम भी जानते हो और मैं भी...हमारा रिश्ता मजबूरी में शुरू हुआ था और मजबूरी में ही खत्म। रूही को समझाया जा सकता है। अगर हम रूही के लिए ये रिश्ता जोड़ेंगे तो न हम कभी खुश रह पाएंगे और न ही उसे खुश रख पांएगे और सच कहूं तो मैं नील के बाद किसी और से प्यार नहीं कर पाऊंगी।' अभिमन्यु, आरोही की बता नहीं मानेगा। वह अक्षरा के पास चला जाएगा।
आरोही से माफी मांगेगी मंजरी
अभिमन्यु के जाते ही मंजरी भावुक हो जाएगी। वह रोने लगेगी और आरोही से माफी मांगेगी। वह कहेगी, 'मैंने तेरे साथ बहुत गलत किया है। मुझे माफ कर दे। अभि से सगाई के लिए दबाव मैंने तुझ पर डाला था। आई एम सॉरी।' आरोही, मंजरी को संभालते हुए कहेगी, 'मां तब हालात अलग थे और अब हालात अलग हैं। अभिमन्यु हमेशा रूही का पॉपी रहेगा और मैं इस बात से बहुत खुश हूं।'
अभीर को घरवाले बताएंगे अक्षरा-अभिमन्यु की लव स्टोरी
आगे दिखाया जाएगा कि अभीर को अलमारी में कुछ ढूंढते वक्त अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तस्वीर मिलेगी। वह तस्वीर लेकर बड़े पापा और मिमी के पास जाएगा और दोनों की शादी के बारे में सवाल करेगा। बड़े पापा, मिमी, बड़ी मां, सुरेखा, आरोही और कायरव मिलकर अभीर को अक्षरा और अभिमन्यु के मिलन से लेकर बिछड़ने तक के सफर के बारे में बताएंगे।
