YRKKH 13th Sept: भावनाओं में बहकर लाइन क्रॉस कर बैठेगी अक्षरा, अनकम्फर्टेबल हो जाएगा अभिमन्यु
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज वो पल दिखाया जाएगा जिसमें अक्षरा और अभिमन्यु लाइन क्रॉस कर बैठेंगे। उनके ऐसा करने के बाद क्या होगा? आइए जानते हैं।

मंजरी ठीक हो जाएगी। कायरव और मुस्कान के बीच पैदा हुईं गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। अभीर वापस स्कूल में टॉप करने लगेगा। रूही के स्कूल से उसकी कोई कम्प्लेन नहीं आएगी। सबकुछ एकदम परफेक्ट हो जाएगा। ऐसे में अक्षरा और अभिमन्यु भावुक हो जाएंगे। दोनों इमोशंस में बहकर एक-दूसरे को गले लगा लेंगे और फिर....। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।
बच्चों पर भरसेंगी अक्षरा और आरोही
बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अभीर और रूही की वजह से प्रसाद वाले लड्डू गिर जाते हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत वहीं से होगी। लड्डू के टूट जाने की वजह से अक्षरा और आरोही भड़क जाएंगे। एक तरफ आरोही, रूही पर चिल्लाएगी। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा, अभीर पर भरसना शुरू कर देगी। ऐसे में अभिमन्यु आकर दोनों बच्चों को अक्षरा और आरोही की डांट से बचाएगा। अक्षरा हंसने लगेगी। वह कहेगी, 'मिमी हमेशा कहती है न जो होता है अच्छे के लिए होता है। ये पक्का बप्पा का कोई इशारा है।' इसके बाद, अक्षरा सबको अपने प्लान के बारे में बताएगी।
मंजरी को लड्डू बनाने पर मजबूर करेगी अक्षरा
अक्षरा और पूरा परिवार मिलकर मंजरी को प्रसाद बनाने पर मजबूर करेगा। मंजरी तैयार हो जाएगी और बप्पा का प्रसाद बनाना शुरू कर देगी। अभिमन्यु, मंजरी को हंसता देख खुश हो जाएगा। अभिमन्यु के साथ-साथ पूरा परिवार खुशी से झूमने लगेगा। जहां एक तरफ, बड़े बप्पा की पूजा करने में व्यस्त हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ, बच्चे नाचना शुरू कर देंगे। बच्चों के साथ अक्षरा और अभिमन्यु भी झूमना शुरू कर देंगे। अक्षरा और अभिमन्यु पूरे परिवार को खुश देख इमोशनल हो जाएंगे और इमोशंस में बहकर एक-दूसरे को गले लगा लेंगे।
अनकम्फर्टेबल हो जाएंगे अक्षरा-अभिमन्यु
दोनों पूरे परिवार के सामने एक-दूसरे को गले लगाएंगे। हालांकि, जब दोनों को इस बात का एहसास होगा कि उन्होंने इमोशंस में बहकर अपनी लाइन क्रॉस कर दी है तब वे दोनों अलग हो जाएंगे। दोनों अनकम्फर्टेबल हो जाएंगे। पूजा के बाद दोनों को समझ नहीं आएगा कि वे एक-दूसरे से क्या कहें। दोनों सोचेंगे कि एक-दूसरे को मैसेज कर माफी मांग लेते हैं लेकिन, कोई भी पहल नहीं करेगा। ऐसे में अभीर आएगा और अभिमन्यु को कॉल करने की जिद करेगा। अक्षरा बात को टालने की कोशिश करेगी लेकिन, अभीर नहीं मानेगा।
