फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvYRKKH 08 September Written Update Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Aaj Ka episode Akshara saves manjary life takes abhimanyu side

YRKKH 8th Sept: अभिमन्यु का साथ देगी अक्षरा, मंजरी को मौत के मुंह से निकालेगी बाहर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: मंजरी की तबीयत बिगड़ जाएगी। हर कोई अभिमन्यु को गलत ठहराने में बिजी हो जाएगा। लेकिन अक्षरा, अभिमन्यु का साथ देगी। वह सबकुछ ठीक करने की कोशिश करेगी।

YRKKH 8th Sept: अभिमन्यु का साथ देगी अक्षरा, मंजरी को मौत के मुंह से निकालेगी बाहर
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु की एक गलती की वजह से मंजरी की जान खतरे में चली जाएगी। अभिमन्यु के एक गलत डिसीजन की वजह से मंजरी की हालत खराब हो जाएगी। हर कोई उसे उसकी गलती पर चिल्लाने लगेगा। उस पर इल्जाम लगाने लगेगा। लेकिन, बड़े पापा और अक्षरा उसका साथ नहीं छोड़ेंगे। एक तरफ, बड़े पापा सबका मुंह बंद करवाएंगे। वहीं दूसरी तरफ, अक्षरा....। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।

घबरा जाएगी महिमा
एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि बड़े पापा और कायरव फायर ब्रिगेड को फोन करने में बिजी रहेंगे। वहीं घर के बाकी लोग कान्हा जी से प्रार्थना करेंगे। तभी अक्षरा, अभीर के साथ बाहर आएगी। अभीर को बेहोश देख हर कोई घबरा जाएगा। महिमा, अक्षरा से मंजरी के बारे में पूछेगी। अक्षरा सबको बताएगी कि अभिमन्यु, मंजरी को खोजने गया है। महिमा घबरा जाएगी। अक्षरा, मंजरी के लिए प्रार्थना करेगी। वहीं मंजरी मदद के लिए आवाज लगाती रहेगी।

मंजरी को नहीं बचा पाएगा अभिमन्यु
अभिमन्यु, मंजरी के पास पहुंच जाएगा। लेकिन, मंजरी की मदद करने से पहले वह दूसरी औरत को बाहर निकालेगा। दूसरी औरत की मदद करने के बाद अभिमन्यु, मंजरी को बचाने की कोशिश करेगा। लेकिन, तभी एक दीवार टूटकर अभिमन्यु के ऊपर गिर जाएगी। अभिमन्यु चाहकर भी मंजरी को नहीं बचा पाएगा। मंजरी धुएं की वजह से बेहोश हो जाएगी। 

मदद के लिए आगे आएगी अक्षरा
अक्षरा, अभिमन्यु को ढूंढते-ढूंढते अंदर पहुंचेगी। वह अपने साथ दो-तीन लोगों को लेकर आएगी। कुछ लोग अभिमन्यु की मदद करेंगे। वहीं कुछ मंजरी को उठाकर बाहर लेकर आएंगे। मंजरी को बेहोश देख सब परेशान हो जाएंगे। महिमा, मंजरी को हॉस्पिटल लेकर जाएगी। वहां डॉक्टर मंजरी का इलाज करेंगे। वे बाहर आकर सबको बताएंगे कि मंजरी की हालत बहुत नाजुक है।

अभिमन्यु का साथ देगी अक्षरा
सब घबरा जाएंगे। तभी सबको पता चलेगा कि अभिमन्यु ने मंजरी की मदद करने से पहले दूसरी औरत की मदद की थी। सब अभिमन्यु को गलत कहने लगेंगे। वहीं बड़े पापा, अभिमन्यु का साथ देंगे। जहां हर कोई अभिमन्यु पर इल्जाम लगाने में व्यस्त रहेगा। वहीं अक्षरा, मंजरी को ठीक करने की कोशिश करेगी। वह मंजरी के लिए उसका फेवरेट गाना गाएगी। म्यूजिक थेरेपी की मदद से मंजरी रिस्पॉन्स करना शुरू कर देगी।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े