Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata hai YRKKH Written Update Spoiler 7 June Kairav Akshara Abhimanyu Muskan Abhinav

YRKKH 7 June: आने वाले तूफान से अनजान अक्षरा, अभिनव से छिपकर अभिमन्यु के साथ बनाएगी सॉलिड प्लान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में शादी की शहनाई बजने वाली है। जी हां, आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिनव, कायरव-मुस्कान की शादी के लिए मान जाएगां।

Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 June 2023 09:08 AM
हमें फॉलो करें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तूफान आने वाला है। सीरियल में मिल रहे संकेत के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में अभिनव के साथ कुछ बहुत बुरा होने वाला है। हालांकि, तूफान के दस्तक देने से पहले अक्षरा के घर खुशियां आएंगी। मुस्कान और कायरव की शादी की शहनाई बजेगी। लड़की वालों (अभिनव, अभिमन्यु, नीलम मां और मुस्कान) और लड़के वालों (कायरव, अक्षरा और अभीर) के बीच युद्ध होगा। इतना ही नहीं, अभिमन्यु और अक्षरा के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। पढ़िए अपकमिंग एपिसोड का रिटन अपडेट।

कायरव को भागकर शादी करने की सलाह देगी अक्षरा
आज के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, कायरव और मुस्कान को भागकर शादी करने की सलाह देगी। अक्षरा, अभिनव से छिपकर कायरव को समझाने की कोशिश करेगी। वह मुस्कान को शादी का जोड़ा देते हुए कहेगी, 'हमने सबकुछ करके देख लिया लेकिन, अभिनव नहीं मान रहे हैं। इसलिए आप दोनों भागकर शादी कर लीजिए।' हालांकि, कायरव ऐसा करने से मना कर देगा। वह कहेगा, 'अक्षरा तुमने भी भागकर शादी की थी इसलिए मैंने छह साल तक तुमसे बात नहीं की थी। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि मुस्कान और अभिनव जी के साथ ऐसा हो। जब तक अभिनव जी और नीलम मां हमारे रिश्ते को स्वीकार नहीं करते मैं एक कदम भी आगे नहीं लूंगा।' 

कायरव से माफी मांगेगा अभिनव
अभिनव, कायरव की ये बातें सुन लेगा। वह कायरव के हाथ में मुस्कान का हाथ देकर कहेगा, 'मुझे माफ कर दीजिए साले साहब। भाई हूं न। मुस्कान के प्यार के आगे मैं आपका प्यार देख ही नहीं पाया। गलत था मैं। आप मुस्कान से इतना प्यार करते हैं। उसकी इतनी इज्जत करते हैं। अब न मुझे आप पर पूरा विश्वास हो गया है जी। आप मेरी मुस्कान का दिल कभी नहीं तोड़ेंगे।' अभिनव के 'हां' कहते ही अक्षरा और अभिमन्यु खुश हो जाएंगे। वे एक-दूसरे से इशाराें-इशारों में बात करने लगेंगे। दरअसल, आगे दिखाया जाएगा कि अभिनव को मनाने के लिए अभिमन्यु ने ही अक्षरा के साथ मिलकर यह प्लान बनाया था।

फूल अर्पित करेंगे अभिनव, अक्षरा और अभिमन्यु
मुस्कान और कायरव की शादी के लिए 'हां' करने के बाद अभिनव भावुक हो जाएगा। वह बाहर जाकर अकेले बैठ जाएगा। अभिमन्यु, अभिनव के पास जाएगा और कहेगा, 'चिंता मत कीजिए शर्मा जी, अगर मुस्कान का एक भाई कसौली में है तो उसका दूसरा भाई उदयपुर में है।' इतना कहने के बाद अभिमन्यु, अभिनव को होमस्टे के पैसे देगा और फिर महादेव को धन्यवाद कहने के लिए अभिनव और अक्षरा के साथ मिलकर फूल अर्पित करेगा। जब तीनों फूल अर्पित करने के बाद घर के अंदर जाएंगे तब दिखाया जाएगा कि अभिनव द्वारा चढ़ाया गया फूल गिर जाता है।

लड़की वालों के साथ धमाल मचाएगा अभिमन्यु
अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अभिनव और नीलम मां लड़की वाले बनेंगे। वहीं अक्षरा, कायरव और अभीर लड़के वालों की टीम में शामिल होंगे। आने वाले तूफान से अनजान अभिनव और अक्षरा शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे।

ऐप पर पढ़ें