Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata hai YRKKH Written Update Spoiler 30 March Abhimanyu Abhir Abhinav Akshara

YRKKH 30 March: अभीर की बीमारी का सुन फूट-फूटकर रोने लगेगा अभिनव, अभिमन्यु के पास जाएगी अक्षरा

YRKKH Written Update: जैसे ही अभिनव को अभीर की बीमारी के बारे में पता चलेगा उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वह टूट जाएगा लेकिन, अक्षरा को इसके बारे में कुछ नहीं बताएगा और फिर...

Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 30 March 2023 03:18 PM
हमें फॉलो करें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है। दरअसल, अभीर पर जान छिड़कने वाले अभिनव को जब डॉक्टर से ये पता चलेगा कि उसके बच्चे की हालत काफी सीरियस है। तब उसकी हालत खराब हो जाएगी। वह टूटकर बिखर जाएगा। वहीं, अभीर और अभीर की बिमारी के सच से बेखबर अभिमन्यु अपनी रूही के साथ छुट्टियां मनाने निकल जाएगा। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट...

एक बार फिर अभिमन्यु को कॉल करेगा अभीर
एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अभीर को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाती है। वह, अक्षरा और अभिनव के साथ घर वापस आ जाता है। घर आते ही वह इंटरनेट पर अपनी बीमारी के सिम्टम्स डालकर उसके बारे में और जानने की कोशिश करता है। लेकिन, उसे कुछ समझ नहीं आता है। इसलिए वह अभिमन्यु को कॉल करता है। इससे पहले की अभिमन्यु के पास कॉल लगे अक्षरा आ जाती है और वह अभिमन्यु से फोन लेकर कॉल कट कर देती है। अक्षरा, अभीर से पूछती है कि वह इस वक्त अभिमन्यु को कॉल क्यों कर रहा था। तब अभीर बताता है कि जब उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तब उसने सबसे पहले इस बारे में अभिमन्यु को ही बताया था। ये बात सुनकर अभिनव हैरान रह जाता है। वह अभीर को समझाता है कि उसे अपनी हर बात सबसे पहले अपने मम्मी-पापा को बतानी चाहिए। 

तय होगी आरोही और अभिमन्यु की शादी की डेट
आगे दिखाया जाता है कि मंजरी, अभिमन्यु और आरोही की शादी की डेट फिक्स कर देती है। वह सबको बताती है कि अगले महीने अभिमन्यु और आरोही की शादी होने वाली है। हालांकि, बाद में मंजरी, शेफाली की वजह से शादी की डेट को आगे खिसकाने की बात करती है। लेकिन, शेफाली मना कर देती है। वह कहती है कि उसे भी अपने देवर की शादी में नाचना है। तभी रूही आती है और कहती है कि उसने अपनी गेस्ट लिस्ट बना ली है। अपने गेस्ट के नाम में उसने अभीर का नाम भी शामिल किया होता है। ये बात सुनकर सब हैरान रह जाते हैं और कोई न कोई बहाना बनाने लगते हैं। ताकि अक्षरा को अभिमन्यु की शादी की जानकारी न मिले।

अभिमन्यु के पास जाएगी अक्षरा?
अगले दिन अभिनव डॉक्टर से मिलने हॉस्पिटल जाता है। डॉक्टर उसे बताते हैं कि अभीर की कंडीशन काफी सीरियस। ये बात सुनने के बाद अभिनव टूट जाता है। वह फूट-फूटकर रोने लगता है। लेकिन, वह ये बात अक्षरा को नहीं बताता है। हालांकि, अक्षरा के हाथ अभीर की रिपोर्ट्स लग जाती हैं और वह अभीर की बीमारी के बारे में जानकर हैरान रह जाती है। दोनों दूसरे दिन फिर हॉस्पिटल जाते हैं। तब डॉक्टर कहते हैं कि इस बीमारी का इलाज सिर्फ डॉ अभिमन्यु बिड़ला ही कर सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें