Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata hai YRKKH Written Update Spoiler 29 March Abhimanyu Abhir Abhinav Akshara

YRKKH 29 March: 'सॉरी हम आपके बच्चे को नहीं बचा पाए', अक्षरा और अभिनव को बुरी खबर देगी नर्स

YRKKH Written Update: आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नर्स, अक्षरा और अभिनव को बुरी खबर देती है। वह बाहर आकर अक्षरा से कहती है, 'सॉरी हम आपके बच्चे को नहीं बचा पाए' और फिर...

Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 29 March 2023 03:07 PM
हमें फॉलो करें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का आज का एपिसोड काफी परेशान कर देने वाला होगा। दरअसल, पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि फुटबॉल मैच के बाद अभीर बेहोश हो जाता है। वहीं, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर की वजह से अक्षरा और अभिनव परेशान हो जाते हैं। वह अभीर के जल्द ठीक होने की दुआ मांगते हैं। तभी बड़े पापा का फोन आता है। अक्षरा, बड़े पापा से बात तक नहीं कर पाती है। बड़े पापा परेशान न हो इसलिए अभिनव उनसे झूठ कह देता है कि अभीर सो रहा है। पढ़िए पूरे एपिसोड का रिटन अपडेट....

अभिमन्यु को पता चलेगा अभीर की हालत का सच
एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाता है कि मुस्कान, अभिमन्यु से झूठ कह देती है। वह अभिमन्यु को अभीर के एडमिट होने का सच नहीं बताती है। वह कहती है कि मैच के बाद अभीर का मेडल खो गया इसलिए वह रो रही है। लेकिन, जब अभिमन्यु वापस जा रहा होता है तब मुस्कान रो-रोकर उसे पूरा सच बता देती है। अभिमन्यु खुद को तसल्ली देने के लिए कहता है कि थकावट और डिहायड्रेशन की वजह से अभीर बेहोश हो गया होगा, उसे कुछ नहीं होगा। लेकिन, उसका दिल अब भी बेचैन रहता है। अभिमन्यु को परेशान देख आरोही उसके पास आती है। वह आरोही को बताता है कि अभीर हॉस्पिटल में है। लेकिन, आरोही यह कहकर अभिमन्यु को शांत करा देती है कि उसकी अभी बड़े पापा से बात हुई और बड़े पापा ने बताया कि अभीर बिल्कुल ठीक है। 

अभीर के लिए सालों बाद भजग गायेगी अक्षरा
उधर, कसौली में अक्षरा और अभिनव परेशान रहते हैं। अक्षरा अपने बेटे के लिए सालों बाद भजन गाती है। अभिनव भी अक्षरा के साथ मंदिर में खड़ा हो जाता है। कुछ देर बाद अक्षरा और अभिनव के पास एक नर्स आती है। जब अक्षरा और अभिनव, नर्स से अभीर के बारे में पूछते हैं तब वह कहती है 'सॉरी हम आपके बच्चे को नहीं बचा पाए'। ये सुनकर अक्षरा और अभिनव के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। तभी डॉक्टर आते हैं और वह कहते हैं कि कोई कन्फ्यूजन हो गया है। अभीर बिल्कुल ठीक है। ये खबर सुनने के बाद अक्षरा और अभिनव के जान में जान आती है। दोनों राहत की सांस लेते हैं।

क्रिटिकल कंडीशन में अभीर
आगे दिखाया जाता है कि अक्षरा और अभिनव, अभीर से मिलने जाते हैं। अभीर पहले की तरह अक्षरा और अभिनव के साथ मजाक करने लगता है। अभीर को ठीक देख अक्षरा और अभिनव खुश हो जाते हैं। लेकिन, दोनों की खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती है। दूसरे ही दिन अभिनव को पता चलता है कि अभीर की हालत बहुत क्रिटिकल है। 

ऐप पर पढ़ें