फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News Entertainment TvYeh Rishta Kya Kehlata Hai YRKKH Written Update Spoiler 24 March Episode Abhimanyu Akshara Abhinav

YRKKH 24 March: बेहोश होगा अभीर, एक बार फिर अक्षरा की वजह से टलेगी अभिमन्यु-आरोही की सगाई?

YRKKH Written Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अपकमिंग एपिसोड को देखने के बाद लगता है कि एक बार फिर अक्षरा की वजह से अभिमन्यु और आरोही की सगाई टल जाएगी।

YRKKH 24 March: बेहोश होगा अभीर, एक बार फिर अक्षरा की वजह से टलेगी अभिमन्यु-आरोही की सगाई?
Vartika Tolaniलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 Mar 2023 09:35 AM
ऐप पर पढ़ें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड मजेदार होने वाले हैं। एक तरफ, कसौली में अभिनव और अक्षरा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगेंगी। वहीं दूसरी तरफ, अक्षरा की वजह से एक बार फिर आरोही और अभिमन्यु की सगाई टल जाएगी। जी हां, आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया गया कि अभिमन्यु, अभीर के लिए परेशान होने लगता है। हालांकि, वह अक्षरा और अभिनव को कॉल नहीं कर पाता है। तभी अभीर का वॉइस नोट आता है और फिर....। पढ़िए आज आने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट। 

गायब होगा अभीर
एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अभिनव और अक्षरा डिनर के लिए बाहर जाते हैं। अभिनव, अक्षरा और अभीर को गाड़ी के पास छोड़कर पिज्जा लेने जाता है। अभीर पिज्जा और आइसक्रीम के बारे में सोच-सोचकर खुश होता रहता है। तभी अक्षरा के फोन पर नीलम मां का कॉल आता है। अक्षरा, नीलम मां से बात करने के लिए गाड़ी से थोड़ा दूर जाती है और जब वह वापस आती है तब देखती है कि अभीर गाड़ी में नहीं है। अभिनव और अक्षरा परेशान हो जाते हैं। दोनों अभीर को ढूंढने लगते हैं। वहीं, अभीर दूर जाकर अभिमन्यु द्वारा सिखाई गई एक्सरसाइज करने लगता है। 

अक्षरा के लिए लड़ाई पर उतर आएगा अभिनव
अक्षरा और अभिनव हर किसी को अभीर की फोटो दिखाकर उसके बारे में पूछने लगते हैं। तभी एक आदमी अक्षरा से बदतमीजी करने लगता है। वह कहता है कि जब बच्चे को संभाल नहीं पाते तो पैदा क्यों करते हो। उस शख्स की बात सुनने के बाद अभिनव को गुस्सा आ जाता है। वह उसका कॉलर पकड़ लेता है। तभी अभीर आता है। दोनाें अभीर को गले लगा लेते हैं। अभीर एक बार फिर दोनों को अपनी समस्या के बारे में नहीं बताता है। दूसरी तरफ अभिमन्यु, अभीर के बारे में सोच-सोचकर परेशान होने लगता है। हालांकि, कसौली में अभीर, अक्षरा और अभिनव एक-साथ में पार्टी कर रहे होते हैं। अक्षरा, अभिनव को इतना खुश देख उसे नजर से बचाने के लिए काला टिका तक लगाती है। 

आरोही के फैसले से नाराज होगा कायरव 
गोयनका हाउस में हर कोई आरोही और अभिमन्यु की सगाई के बारे में बातें कर रहे होते हैं। तभी बड़ी मां को याद आता है कि कायरव अभी तक घर नहीं आया है। वह कायरव को कॉल करने के लिए फोन उठाती ही है कि इतने में कायरव आ जाता है। बड़े पापा कायरव के बैग पर एयरपोर्ट का टैग देख लेते हैं। वह कायरव से पूछते हैं कि वह कहां गया था? इससे पहले की कायरव कुछ बोले मुस्कान सबको बता देती है कि कायरव कसौली गया था। सब परेशान हो जाते हैं और कायरव से पूछने लगते हैं कि वह कसौली क्यों गया था? लेकिन कायरव, अभिनव के अरेस्ट होने वाली बात नहीं बताता है। वह कहता है कि उसे अक्षरा की याद आ रही थी इसलिए वह उससे मिलने कसौली चला गया था। सब खुश हो जाते हैं। आगे दिखाया जाता है कि बड़े पापा, कायरव को आरोही और अभिमन्यु की सगाई का समाचार देते हैं। हालांकि कायरव, आरोही के इस फैसले से खुश नहीं होता है। वह पूरे घरवालों को साफ-साफ कह देता है कि वह आरोही की बर्बादी सेलिब्रेट करने बिड़ला हाउस नहीं जाएगा।

बेहोश होगा अभीर
अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया जाता है कि अभिमन्यु, अभीर के लिए परेशान होता रहता है। तभी उसके फोन पर अभीर का वॉइस नोट आता है। वह अभिमन्यु को बताता है कि कल उसके स्कूल में उसका फुटबॉल मैच है। अभीर फुटबॉल मैच तो जीत जाता है लेकिन, मैच के बाद वह बेहोश हो जाता है। अभीर को बेहोश देख अक्षरा जोर से चिल्लाने लगती है। ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अभीर की तबीयत की वजह से एक बार फिर आरोही और अभिमन्यु की सगाई टल जाती है।