Hindi NewsEntertainment NewsTvYeh Rishta Kya Kehlata Hai YRKKH Spoiler 8 Feb Episode Abhimanyu Akshara Abhinav

YRKKH 8 Feb: उदयपुर जाने का फैसला लेगी अक्षरा, अभिमन्यु पर भड़केगा कायरव

YRKKH 8 Feb: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की गुत्थी उलझते जा रही है। एक तरफ अभिमन्यु, आरोही और रूही का ध्यान रखता है। वहीं दूसरी तरफ कायरव, अभिमन्यु पर भड़क जाता है। आगे देखिए और क्या-क्या होता है...

YRKKH 8 Feb: उदयपुर जाने का फैसला लेगी अक्षरा, अभिमन्यु पर भड़केगा कायरव
Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 8 Feb 2023 03:08 PM
हमें फॉलो करें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक बार फिर अक्षरा और अभिमन्यु की मुलाकात होने वाली है। जी हां, बीते एपिसोड में जहां दिखाया गया था कि अभिमन्यु, अक्षरा को फोन करता है। वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिनव को छोड़ उदयपुर जाने का फैसला करती है। क्यों? आइए जानते हैं।

अभीर के सामने आएगी अपनी बहन की सच्चाई
बुधवार को दिखाया गया था कि एक तरफ अरोही की तबीयत खराब हो जाती है। वहीं, दूसरी तरफ अभिमन्यु, अक्षरा को फाेन करता है। वह अक्षरा को अरोही के बारे में बताता है और रूही के लिए जैम बनाने के लिए कहता है। आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा तेज बुखार में भी रूही के लिए जैम बनाती है। अभीर और अभिनव, अक्षरा की मदद करते हैं। वहीं अक्षरा, अभीर को आरोही और रूही के बारे में बताती है। 

अक्षरा की मदद के लिए आगे आएगा अभिनव
सीरियल में आगे दिखाया जाता है कि रूही के लिए जैम भेजने के बाद भी अक्षरा परेशान रहती है। वह सोच में पड़ जाती है। उसे समझ नहीं आता है कि उसे आरोही से मिलने उदयपुर जाना चाहिए या नहीं। फिर अभिनव, अक्षरा की मदद करता है और दोनों इस नतीजे पर पहुंचते हैं कि अक्षरा को उदयपुर जाना चाहिए। अक्षरा उदयपुर जाने के लिए फ्लाइट बुक करती है। तभी अभिमन्यु का मैसेज आता है और वह अभिनव को जैम के लिए थैंक यू कहता है। 

आरोही के लिए परेशान होगा कायरव
दूसरी तरफ कायरव, आरोही के लिए स्पेशन डॉक्टर भेजता है। लेकिन, डॉक्टर को आरोही से मिलने नहीं दिया जाता है। इस वजह से कायरव, अभिमन्यु पर भड़क जाता है। वह, अभिमन्यु से मिलने अस्पताल जाता है। वह अपनी बहन को गोयनका हाउस ले जाने की बात करता है। लेकिन, अभिमन्यु बात को संभालता है और भरोसा दिलाता है कि वह आरोही का अच्छी तरह ध्यान रखेगा। 

ऐप पर पढ़ें