Hindi NewsEntertainment NewsTvYeh Rishta Kya Kehlata Hai YRKKH Spoiler 28 January Episode Abhimanyu Akshara Abhinav Accident

YRKKH Spoiler: बढ़ेगी अक्षरा और अभिमन्यु की नजदीकियां! अभीर का ख्याल रखेंगे अभि

YRKKH Spoiler: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे दिखाया जाएगा कि अभिनव के एक्सीडेंट के बाद अभिमन्यु, अभीर का ध्यान रखता है। वह उसे समझाता और दिलासा देता है कि उसके पिता को कुछ नहीं होगा।

YRKKH Spoiler: बढ़ेगी अक्षरा और अभिमन्यु की नजदीकियां! अभीर का ख्याल रखेंगे अभि
Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 Jan 2023 11:45 AM
हमें फॉलो करें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में दिलचस्प मोड़ आने वाला है। लेकिन, इस ट्विस्ट के बारे में बताने से पहले हम आपको बीते एपिसोड की कहानी शॉर्ट में बताते चलते हैं। दरअसल, पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि जब अभिनव का एक्सीडेंट हो जाता है तब अभीर, अभिमन्यु को कॉल करके आपने पास बुलाता है। वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर के बुलाने पर अभिमन्यु वापस आ जाता है। वह अभिनव का इलाज करता है और अक्षरा व अभीर को संभालता है।

अभीर का हीरो बनेगा अभिमन्यु
अभीर का मैसेज मिलते ही अभिमन्यु कसौली पहुंचता है। अभीर, अभिमन्यु को देखकर खुश हो जाता है। वह कहता है, "मेरे सुपरहीरो आ गए"। अभिमन्यु, अभिनव का इलाज करता है। अभिनव के घावों को साफ करने के बाद, अभिमन्यु और अभीर दवाइयां लेने मार्केट जाते हैं। अभीर का ध्यान भटकाने के लिए अभिमन्यु उससे अभिनव से जुड़े सवाल करता है। तब अभीर कहता है, "मैं अपने पापा से बहुत प्यार करता हूं। वो 12 घंटे गाड़ी चलाते हैं ताकि मैं अच्छे स्कूल में जा सकूं। मेरे पापा बहुत अच्छे हैं। उन्हें कुछ नहीं होगा।"

बढ़ेंगी अक्षरा और अभिमन्यु की नजदीकियां
अभिमन्यु और अभीर दवाइयां लेकर घर पहुंचते हैं। अभिमन्यु, अभिनव को इंजेक्शन देता है और उसकी ड्रेसिंग करता है। अभिमन्यु, अक्षरा को दिलासा देता है कि थोड़ी ही देर में अभिनव को होश आ जाएगा। अभीर बेचैन हो जाता है। अक्षरा, अभीर को समझाती और उसे खाना खिलाने की कोशिश करती है। लेकिन, अभीर नहीं मानता है। एक बार फिर अभिनव की तबीयत बिगड़ने लगती है। अभीर घबरा जाता है। अक्षरा भी परेशान हो जाती है। तभी अभिमन्यु कहता है, "मैं देख रहा हूं, अक्षु....अक्षरा।" अभीर कान्हा जी के पास जाता है और कहता है, "यदि आपने मेरे पापा को ठीक नहीं किया तो मैं कभी आपकी पूजा नहीं करूंगा।"  

अभिमन्यु को अभि कहकर संबोधित करेंगी अक्षरा
आगे दिखाया जाता है कि अभिनव का इलाज करने के बाद अभिमन्यु अपने घर जा रहा होता है। तभी अक्षरा पीछे से आवाज लगाती है और कहती है, "थैंक यू अभि"। ये देखकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले एपिसोड्स में अक्षरा और अभिमन्यु के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

ऐप पर पढ़ें