फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजन टीवीYRKKH Spoiler: अभिमन्यु पर भड़केंगी अक्षरा, आने वाले एपिसोड में दिखेगा अभीर और अभि का बॉन्ड

YRKKH Spoiler: अभिमन्यु पर भड़केंगी अक्षरा, आने वाले एपिसोड में दिखेगा अभीर और अभि का बॉन्ड

YRKKH Spoiler: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में पहले अक्षरा, अभिमन्यु को जाने के लिए कहती है और फिर अभीर, अभिमन्यु को वापस अक्षरा के सामने ला खड़ा कर देता है।

YRKKH Spoiler: अभिमन्यु पर भड़केंगी अक्षरा, आने वाले एपिसोड में दिखेगा अभीर और अभि का बॉन्ड
Vartika Tolaniलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 10:33 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

स्टार प्लस का टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' काफी फेमस है। लोगों को सीरियल में अक्षरा, अभिमन्यु और अभिनव का लव ट्राएंगल देखने में बड़ा मजा आ रहा है। एक तरफ, बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिनव और अभिमन्यु शराब के नशे में धुत हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा दोनों को इस हालत में देख भड़क जाती है। वह गुस्से में अभिमन्यु को खरीखोटी सुनाती है और फिर....। आइए जानते हैं आगे क्या ड्रामा होता है।

अभिमन्यु पर फूटेगा अक्षरा का गुस्सा
आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यु पर भड़क जाती है। वह, अभिमन्यु को उसकी जिंदगी से दूर चले जाने को कहती है। इतना ही नहीं वह, अभिमन्यु से यह भी कहती कि 'आप जिस अक्षरा से इतना दूर हो चुके हैं, अब उसके आस-पास भी आने की जरूरत नहीं है'। अक्षरा की वजह से अभिमन्यु भावुक हो जाता है और सुबह होते ही वहां से चला जाता है। वहीं अक्षरा, रात की हरकत की वजह से अभिनव को खरीखोटी सुनाती है।

बिगड़ेगी अभिनव की तबीयत
अक्षरा और अभिनव, सबसे विदा लेकर अपने घर लौट जाते हैं। जब अभिनव किसी काम से घर के बाहर जाता है तब उसका एक्सीडेंट हो जाता है। पड़ोस का एक व्यक्ति अभिनव को गंभीर हालत में घर लेकर आता है। अक्षरा घबरा जाती है। वह अभिनव को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए गाड़ी निकालने की बात कहती है। तभी वह व्यक्ति उसे बताता है कि कसौली में डॉक्टर्स और नर्सेस की स्ट्राइक चल रही है। अभिनव की हालत बिगड़ने लगती है। अभिनव को इस हालत में देख अभीर घबरा जाता है। वह सीधे अभिमन्यु को फोन लगाता है। लेकिन, अभिमन्यु फोन नहीं उठाता है और एक मैसेज भेज देता है। अब अभिमन्यु, अभिनव का इलाज करने अक्षरा के घर आएगा या नहीं। यह ताे आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।