Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata Hai YRKKH Spoiler 1 Feb Episode Abhimanyu Akshara Abhinav

YRKKH Spoiler: बढ़ेगी अभिनव-अक्षरा की नजदीकियां, अक्षु को याद कर टूट जाएगा अभिमन्यु

YRKKH Spoiler: अभिनव को अक्षरा और अभिमन्यु का सच पता चल चुका है। अब वह अक्षरा को इस बात के लिए मनाएगा कि वह अभिमन्यु को अभीर और अभीर को अभिमन्यु का सच बता दे। लेकिन...आइए जानते हैं आगे क्या होगा।

Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 1 Feb 2023 03:11 PM
हमें फॉलो करें

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी अभिमन्यु और अक्षरा के ईद-गिर्द घूम रही है। कभी लगता है अक्षरा और अभिमन्यु के बीच नजदीकियां बढ़ने वाली हैं। तो कभी लगता है, दोनों की कहानी का 'द एंड' होने वाला है। कहानी में लगातार आ रहे ट्विस्ट ने सबको कन्फ्यूज कर दिया है। एक तरफ, पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिनव को अभिमन्यु और अक्षरा का सच पता चल जाता है। वहीं दूसरी तरफ, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अक्षरा की माफी के लिए तड़पेगा। 

क्या अभिमन्यु को अभीर का सच बताएंगी अक्षरा?
आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड की शुरुआत शर्मा हाउस से होती है। अभिनव, अक्षरा को मनाता है। वह उसे, अभिमन्यु को अभीर का सच बताने के लिए कहता है। लेकिन, अक्षरा मना कर देती है। वह कहती है कि जब उसने अभिमन्यु को सच बताने की कोशिश की थी तब अभिमन्यु ने उसकी एक नहीं सुनी। तो अब वह उसे अभीर का सच क्यों बताए। इतना ही नहीं अक्षरा, अभिनव से वादा करती है कि वह कभी भी अपने पास्ट को अपने प्रेजेंट पर हावी नहीं होने देगी। यह बात सुनकर अभिनव खुश हो जाता है। इतने में बाहर से अभीर की आवाज आती है।

 

अभिमन्यु को देख झूम उठेगी रूही
जब अक्षरा और अभिनव बाहर आकर देखते हैं तब उन्हें पता चलता है कि अभीर से घर की नेम प्लेट टूट गई है। पहले अक्षरा चिल्लाती है। फिर अभीर के साथ मिलकर नेम प्लेट को जोड़ती है। वह अभीर से कहती है कि हमें हमेशा अपने परिवार को मजबूत बनाए रखना है। अक्षरा और अभीर को साथ देख अभिनव खुश हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ, अभिमन्यु को देख रूही झूम उठती है। वह अपने पोपी को अक्षरा का वह भजन भी सुनाती है, जिसे सुनने की वजह से उसे मंजरी से डांट पड़ी थी। इस भजन को सुनने के बाद अभिमन्यु इमोशनल हो जाता है।

अक्षरा को फोन करेंगे अभिमन्यु?
वहीं, आगे दिखाया जाता है कि अभिमन्यु, अक्षरा की माफी के लिए तड़पता है। वह अपने जूनियर के सामने रो-रोकर अपने दिल की बात करता है। इतना ही नहीं वह, अक्षरा को फोन करने की भी कोशिश करता है। अब आगे क्या होगा यह जानना के लिए आपको सीरियल का अपडेट पढ़ते रहना होगा।

ऐप पर पढ़ें