Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीYeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist 31 December 2021 Akshara to expose Aarohi in front of everyone - Entertainment News India

ये रिश्ता क्या कहलाता है: आरोही का पर्दाफाश करेगी अक्षरा? अभिमन्यु मांगेगा इस बात की माफी

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा हो रहा है। आरोही और अभिमन्यु की शादी आगे के लिए टल चुकी है। ऐसे में अब आरोही को हर एक...

Garima Singh टीम, लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 31 Dec 2021 05:40 PM
हमें फॉलो करें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा हो रहा है। आरोही और अभिमन्यु की शादी आगे के लिए टल चुकी है। ऐसे में अब आरोही को हर एक कदम पर खतरा ही दिख रहा है। दरअसल अभिमन्यु को पाने के लिए आरोही ने उससे और उसके घरवालों से झूठ बोला हुआ है। आरोही को यही बात अब सताती है कि कहीं अक्षरा सभी की गुडलिस्ट में ना आ जाए। दूसरी ओर अक्षरा और अभिमन्यु एक साथ रात बिताएंगे और ये बात जानते ही आरोही को बड़ा झटका लगने वाला है।

अक्षरा-अभिमन्यु ने किया इश्क का इजहार 

नशे की हालत में अक्षरा और अभिमन्यु एक-दूसरे से अपने इश्क का इजहार करते हैं। इसी के साथ अभिमन्यु उससे कहता है कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। दोनों झूठ में ही शादी की हर रस्म निभाते हैं। अपकमिंग एपिसोड में आरोही भी घरवालों के साथ अक्षरा को ढूंढने निकलेगी लेकिन वो काफी परेशान दिखेगी। ऐसे में कायरव को शक होने लगेगा कि वो कोई बात छिपाने की कोशिश में लगी हुई है। 

अक्षरा से ये बात पूछेगी आरोही 

जैसे ही आरोही अक्षरा के पास पहुंचेगी तो उससे एक ही सवाल पूछेगी। आरोही अक्षरा से कहेगी कि क्या उसने अभिमन्यु को कैंप का पूरा सच तो नहीं बता दिया? ऐसे में अक्षरा उससे शांत रहने के लिए कहेगी और उसे भरोसा दिलाएगी कि सब कुछ ठीक है। अगले दिन अभिमन्यु अक्षरा से माफी मांगेगा कि नशे की हालत में उसने वो सब किया जो उसे नहीं करना चाहिए था। फिलहाल तो देखना होगा कि अक्षरा की जिंदगी में आगे क्या-क्या होगा? क्या वो अभिमन्यु को पा सकेगी या फिर इस जंग में जीत आरोही की ही होगी?

 

ऐप पर पढ़ें