फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvYeh Rishta Kya Kehlata hai Spoiler YRKKH Upcoming Twist Abhimanyu Akshara Mehendi Aarohi Mamaji

अक्षरा-अभिमन्यु की मेहंदी रस्म में होगा खूब तमाशा, आरोही की वजह से बिगड़ेगी बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फिर नया तमाशा होगा। आरोही की वजह से अक्षरा और अभिमन्यु की मेहंदी रस्म में खूब हंगामा होगा।

अक्षरा-अभिमन्यु की मेहंदी रस्म में होगा खूब तमाशा, आरोही की वजह से बिगड़ेगी बात
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 03 Oct 2023 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

YRKKH Spoiler: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया ट्विस्ट आने वाला है। गुरुवार के दिन टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा और अभिमन्यु की मेहंदी रस्म में खूब तमाशा होगा। इस बार ये तमाशा अक्षरा या अभिमन्यु की वजह से नहीं बल्कि आरोही की वजह से होगा। आरोही का दावा सबको हैरान कर देगा। इतना ही नहीं, बिड़ला परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। पढ़िए इस अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में।

डर जाएगी आरोही
सामने आए प्रोमो की शुरुआत अक्षरा और अभिमन्यु से होती है। दोनों के हाथों में प्यार की मेहंदी लगती है। अक्षरा अपने हाथों में अभिमन्यु का नाम लिखवाती है। वहीं अभिमन्यु अपने हाथों में अक्षरा का नाम लिखवाता है। दोनों खुश भी रहते हैं और थोड़े अनकम्फर्टेबल भी। इसी बीच मंजरी और महिमा का भाई आरोही को छेड़ने की कोशिश करता है। आरोही डर जाती है। उसे समझ नहीं आता है कि वह क्या करे।

भड़केगी अक्षरा
अक्षरा के सामने मामाजी का असली चेहरा आ जाता है। वह मामाजी और आरोही को साथ में देखकर भड़क जाती है। वह आरोही के पास जाती है और उससे बात करती है। वह कहती है, 'चल आरू इन्हें बता देते हैं कि जब दो बहने मिलती हैं तब इनके जैसे घटिया लोग अपने पैदा होने पर भी शर्म करते हैं'। इसके बाद, आरोही सबके सामने मामाजी के गाल पर जोरदार तमाचा मारती है। आरोही की हरकत पर हर कोई हैरान रह जाता है। मंजरी और महिमा के तो पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें