Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आरोही की शादी के कार्ड से छेड़छाड़ करेगी अक्षरा? होने वाला है खूब बवाल
हर्षद अरोड़ा और प्रणाली राठौर की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में चार चांद लगा दिए हैं। इस सीरियल के दर्शक जल्द से जल्द अक्षरा और...

इस खबर को सुनें
हर्षद अरोड़ा और प्रणाली राठौर की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में चार चांद लगा दिए हैं। इस सीरियल के दर्शक जल्द से जल्द अक्षरा और अभिमन्यु को एक होता हुआ देखना चाहते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी ने बीते हफ्ते से ही यू टर्न मारा है और अभिमन्यु की शादी अक्षरा की सौतेली बहन आरोही से होने जा रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया जा चुका है कि हर्षवर्धन के कहने पर मंजरी गोयनका हाउस जाती है और सभी से अभिमन्यु-आरोही की शादी की डेट को आगे खिसकाने की बात करती है। मंजरी की बातों को सुनते ही आरोही के घरवाले परेशान हो जाते हैं और आज के एपिसोड में तो और भी तमाशा होने वाला है।
अक्षरा संभाल लेगी बात
अभिमन्यु हर किसी को परेशान होता हुआ देखकर सिर्फ यही कहेगा कि मंजरी ने जो फैसला लिया है, वो कुछ सोच समझकर ही लिया होगा। गोयनका परिवार के सदस्यों को ये बात और भी खटकेगी। ऐसे में बीच में आकर अक्षरा बात को संभालने की कोशिश करेगी। अक्षरा मनीष को समझाएगी कि वो लोग मंजरी जी की बात मान लें। इसी बात पर एक बार फिर से अभिमन्यु को मौका मिल जाएगा और वो सभी के सामने अक्षरा को खूब ताना मारेगा।
कार्ड से गायब होगा आरोही का नाम
आरोही की खुशी के लिए अक्षरा कुछ भी करने को तैयार है। ऐसे में वो अपने हाथों से ही उसकी शादी का कार्ड बनाएगी। अक्षरा की एक गलती के चलते कार्ड से आरोही के नाम का टैग गिर जाएगा।। आरोही को लगने लगेगा कि अक्षरा ने ये सब कुछ जानबूझकर ही किया है। एक बार फिर से दर्शक आरोही और अक्षरा की कैटफाइट देखेंगे।
अभिमन्यु करेगा आरोही की मदद
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में गोयनका परिवार एक छोटी सी पूजा का आयोजन करने वाला है। अक्षरा अपना टेस्ट देने के तुरंत बाद ही इस पूजा में बिना देरी किए हुए शामिल होना चाहेगी। इसी दौरान बारिश शुरू हो जाएगी और ट्रैफिक की वजह से अक्षरा रास्ते में ही फंस जाएगी। उसी समय अभिमन्यु भी वहां आ जाएगा और वो अक्षरा की मदद करने में जरा भी देरी नहीं लगाएगा। इ