Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : अक्षरा को अबॉर्शन के लिए बोलेगा अभिमन्यु, कहेगा- बच्चा नहीं चाहिए
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा कि अक्षरा को उसकी मेडिकल रिपोर्ट के बारे में पता चल जाता है जिससे वह काफी दुखी हो जाती हैं। लेकिन फिर उसे पता चलेगा कि वह प्रेग्नेंट हो गई है।

इस खबर को सुनें
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा कि आरोही, अभिमन्यु को अक्षरा की मेडिकल रिपोर्ट का खुलासा करने को लेकर ब्लैकमेल करती है। अक्षरा को इस बात का जैसे ही पता चल जाता है तो वह आरोही को जोरदार थप्पड़ मारती है। गुस्से में आरोही भी अक्षरा को उसकी मेडिकल रिपोर्ट का खुलासा करती है और बताती है कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी और अगर बनती भी है तो उसे बच्चे को अबॉर्ड करना पड़ेगा। अक्षरा यह सुनकर टूट जाती है। वह इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाती है। वहीं अभिमन्यु को समझ नहीं आता कि वह अक्षरा को कैसे संभाले। हालांकि वह उसे पूरा सपोर्ट करता है। जैसे ही इस सदमे से अक्षरा निकलने की कोशिश करेगी उसे पता चल जाएगा कि वह प्रेग्नेंट है।
अक्षरा को अबॉर्शन के लिए बोलेगा अभिमन्यु
अक्षरा इस बात को सुनकर काफी खुश हो जाएगी। उसकी ख्वाहिश फाइनली पूरी होगी। इस बारे में वह फिर अभिमन्यु को बताएगी। अभिमन्यु पहले तो यह जानकर काफी खुश होगा, लेकिन फिर उसे अक्षरा की रिपोर्ट याद आएगी। वह परेशान हो जाएगा कि अगर अक्षरा बच्चे को जन्म देगी तो उसकी जान को खतरा हो जाएगा। अब अभिमन्यु, अक्षरा को समझाता है और उसे अबॉर्शन के लिए बोलता है।
अक्षरा इस बात को सुनकर हैरान हो जाएगी। उसे यकीन ही नहीं होगा कि अभिमन्यु ऐसा कह रहा है। वह अभिमन्यु को समझाएगी कि उसे बच्चा चाहिए और वह मां बनना चाहती है। लेकिन अभिमन्यु उसकी बात नहीं सुनता और उसे अबॉर्शन के लिए कहता है। अक्षरा उसकी बात नहीं मानती और वह उससे नाराज हो जाती है।
घर छोड़कर चली जाएगी अक्षरा
इतना ही नहीं वह इस कदर गुस्सा होती है कि वह घर छोड़कर चली जाती है। अभिमन्यु को फिर घर में जब अक्षरा नहीं मिलती तो वह परेशान हो जाता है और उसे ढूंढने निकलता है। वह जानता है कि अक्षरा काफी परेशान है और ऐसे में उसे कुछ हो न जाए। उसे अपनी किस्मत पर गुस्सा भी आता है, लेकिन फिर वह अपना सारा ध्यान सिर्फ अक्षरा को ढूंढने में लगा देता है। अब क्या अभिमन्यु को अक्षरा ढूंढ पाएगा या दोनों हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे।
मंजिरी, अक्षरा से गुस्सा
वहीं मंजिरी गुस्सा हो जाती है अभिमन्यु को परेशान देखकर। वह सोचती है कि अक्षरा की वजह से अभिमन्यु की लाइफ में मुश्किलें ही खत्म नहीं हो रही हैं। वह अक्षरा को लेकर हमेशा परेशान रहता है और एक बार फिर अक्षरा की वजह से काफी इमोशनल हुआ पड़ा है।