Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : अक्षरा के मां नहीं बनने पर अभिमन्यु की दूसरी शादी करवाएगी मंजिरी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप देखेंगे कि जल्द ही आरोही और महिमा मिलकर मंजिरी को अक्षरा के मां नहीं बन पाने की बात बताएंगे। इसके बाद मंजिरी अभिमन्यु के लिए ऐसा फैसला लेगी कि अक्षरा को झटका लगेगा।

इस खबर को सुनें
ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर हमने इससे पहले आपको बताया था कि आरोही, दोनों भाई अभिमन्यु और नील के बीच दरार लाने की कोशिश करती है और उसकी ये कोशिश आखिर में पूरी भी हो जाती है। दोनों एक-दूसरे से भिड़ते हैं। लेकिन अब अक्षरा दोनों भाई को साथ लाना चाहती है। वह जानती है कि दोनों भाई एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वह दो भाइयों की कहानी बताती है जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हमेशा साथ रहते हैं। अभिमन्यु और नील इस दौरान काफी इमोशनल हो जाते हैं और उन मोमेंट्स को याद करते हैं जब दोनों साथ में अच्छा समय बिताते थे। इसके बाद दोनों वापस सब भुलकर साथ होते हैं। अक्षरा दोनों को साथ देखकर खुश और इमोशनल हो जाती है। वहीं आरोही ये सब देखकर फिर गुस्से में आ जाएगी। वह अब दोबारा दोनों में दिक्कतें लाने की कोशिश करेगी।
अब आरोही, अक्षरा के कभी मां बनने वाली बात सभी को बताने जाएगी। लेकिन अभिमन्यु उसे रोकने की कोशिश करेगा। इस बीच अभिमन्यु, गलती से आरोही को थप्पड़ मार देगा। बस आरही को इससे बड़ा मौका क्या चाहिए था। वह नील के सामने बड़ा हंगामा करेगी। इतना ही नहीं नील और आरोही, पुलिस तक को बुलाने वाले होते हैं। वे अभिमन्यु पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हैं। लेकिन आरोही को नहीं पता कि अक्षरा, अभिमन्यु को ऐसे मुश्किल में फंसने नहीं देगी।
अक्षरा ने लगाए घर में कैमरे
बवाल मचने के बाद अक्षरा बताएगी कि अभिमन्यु ने जानबूझकर आरोही पर हाथ उठाया है या नहीं, ये क्लीयर हो जाएगा क्योंकि घर में कैमरे लगे हैं। ये सब सुनकर सब हैरान हो जाते हैं। अक्षरा फिर बताएगी कि घर में पार्टी के लिए उसने घर के हर कोने में कैमरे लगाए थे ताकि कोई भी मोमेंट मिस ना हो और अब वो कैमरे इस मामले में काम आएंगे।
अभिमन्यु छोड़ेगा घर
इन सबके बाद जब चीजें क्लीयर होंगी तो अभिमन्यु सबको बोलेगा कि वह अब इस घर में नहीं रहना चाहता। अब अभिमन्यु नया घर लेगा और अक्षरा के साथ वहां शिफ्ट होने का फैसला लेगा। ये सब सुनकर सब हैरान हो जाते हैं। अक्षरा भी नहीं चाहती कि अभिमन्यु ऐसा करे। लेकिन अभिमन्यु डिसाइड कर लेता है कि वह इस घर में नहीं रहेगा क्योंकि आरोही यहां है।
मंजिरी को भड़काएगी आरोही-महिमा
महिमा और आरोही अब प्लान करते हैं कि वे मंजिरी को अक्षरा की सच्चाई बताएंगे कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी। ये सब सुनकर मंजिरी को बड़ा झटका लगेगा। इसके बाद वह महिमा और आरोही के कहने पर अभिमन्यु की दूसरी शादी करवाना चाहती है। अक्षरा को भी बुरा लगेगा कि अब उसे कोई प्यार नहीं मिल रहा इस परिवार से। वहीं अभिमन्यु ये क्लीयर कर देगा कि वह अक्षरा से बहुत प्यार करता है और किसी और को अपनी लाइफ में नहीं ला सकता।