फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvYeh Rishta Kya Kehlata hai 26 September YRKKH written update aaj ka episode goenka birla fight before abhimanyu akshara marriage

YRKKH 26th Sept: अक्षरा-अभिमन्यु को श्राप देगी मुस्कान, आपस में भिड़ेगा गोयनका और बिड़ला परिवार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मुस्कान इस शादी से खुश नहीं होगी। वह अभिमन्यु और अक्षरा को श्राप दे देगी।

YRKKH 26th Sept: अक्षरा-अभिमन्यु को श्राप देगी मुस्कान, आपस में भिड़ेगा गोयनका और बिड़ला परिवार
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 26 Sep 2023 03:24 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्षरा और अभिमन्यु की शादी से पहले ही परिवार के बड़े मुंह फुलाकर बैठ जाएंगे। एक तरफ, बिड़ला परिवार इस शादी को ग्रैंड तरीके से करने की इच्छा जताएगा। वहीं दूसरी तरफ, गोयनका परिवार अक्षरा और अभिमन्यु की शादी सिंपल तरीके से करने की सोचेगा। बस इसी बात पर दोनों की बहस हो जाएगी और फिर....। पढ़िए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।

मंजरी करेगी अक्षरा-अभिमन्यु की शादी की अनाउंसमेंट
बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि बिड़ला परिवार अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का जश्न मनाने के लिए गोयनका हाउस जाता है। आज के एपिसोड की शुरुआत वहीं से होगी। अभीर और रूही के कहने पर सभी लोग डांस करने लगेंगे। मंजरी, अभीर के साथ मिलकर सबको सरप्राइज देगी। वह अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का कार्ड ले आएगी। कार्ड देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। वह सबको बताएगी कि पंडित जी ने अगले हफ्ते का मुहूर्त निकाला है। 

मुस्कान को समझाएगी अक्षरा
जहां एक तरफ, गोयनका और बिड़ला परिवार का हर सदस्य खुशियां मना रहा होगा। वहीं दूसरी तरफ, मुस्कान भड़क जाएगी। वह अपने कमरे में जाकर फूट-फूटकर रोने लगेगी। वह अभिनव की तस्वीर को हाथ में लेगी और कहेगी, "अक्षरा और अभिमन्यु कभी खुश नहीं रहेंगे। ये रिश्ता कभी खुशियां नहीं देखेगा।" इतने में अक्षरा, मुस्कान के कमरे में आ जाएगी। वह मुस्कान को समझाने की कोशिश करेगी। वह कहेगी, "मैंने ये फैसला अभीर के लिए लिया है। अभिनव की भी यही इच्छा होगी क्योंकि वह इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार अभीर से करते थे।" इतना ही नहीं अक्षरा, मुस्कान और कायरव से ये भी कहेगी कि यदि अभिनव होते तो उन्हें उन दोनों का यूं अलग-अलग कमरों में रहना पंसद नहीं आता। 

अक्षरा को बचाएगा अभिमन्यु
अगले दिन अक्षरा और अभिमन्यु किसी काम से हॉस्पिटल जाएंगे। वॉर्ड बॉय अभिमन्यु और अक्षरा के लिए चाय लेकर आएगा और गलती से अक्षरा के हाथों पर चाय गिरा देगा। हालांकि अभिमन्यु, अक्षरा का हाथ जलने से बचा लेगा। इस घटना के बाद अक्षरा और अभिमन्यु शादी की डेट पर बात करने लगेंगे। अक्षरा, अभिमन्यु से कहेगी कि शादी वाले दिन अभीर और रूही के एग्जाम्स हैं। ऐसे में अभिमन्यु कोर्ट मैरिज या फिर डेट आगे बढ़ाने की बात करेगी। लेकिन, अक्षरा नहीं मानेगी। वह कहेगी सिंपल शादी रखते हैं।

गोयनका-बिड़ला परिवार की होगी लड़ाई
इधर बड़े भी अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की बात करेंगे। बिड़ला परिवार धूमधाम से शादी करने की सोचेगा। वहीं गोयनका परिवार शादी को सिंपल रखना चाहेगा। ऐसे में दोनों परिवार आपस में भिड़ जाएंगे। एक तरफ, अभिमन्यु अपनी मां को गोयनका परिवार की बात समझाने की कोशिश करेगा। वहीं दूसरी तरफ मिमी, अक्षरा को बिड़ला परिवार की बात समझाने की काेशिश करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें