फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvYeh Rishta Kya Kehlata hai 22 September YRKKH aaj ka episode Akshara Abhimanyu catch up abhir bade papa

YRKKH 22 Sept: आरोही की सलाह मानकर अभिमन्यु के पास जाएगी अक्षरा लेकिन...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और आरोही की बॉन्डिंग दिखाई जाएगी। अक्षरा परेशान रहेगी। ऐसे में आरोही आकर उसे संभालेगी।

YRKKH 22 Sept: आरोही की सलाह मानकर अभिमन्यु के पास जाएगी अक्षरा लेकिन...
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 22 Sep 2023 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्षरा हैरान-परेशान रहेगी। एक तरफ, अभीर हैप्पी फैमिली का ड्रामा शुरू करेगा। वहीं दूसरी तरफ, अभिमन्यु अपने प्यार का इजहार। इन दोनों के बीच अक्षरा पिसकर रह जाएगी। उसे समझ नहीं आएगा कि वह क्या करे। वह अभीर की खातिर अभिमन्यु से शादी करे या फिर खुदके दिल की सुने? ऐसे में आरोही उसे समझाएगी और एक सलाह देगी। अक्षरा, आरोही की सलाह मानकर अभिमन्यु से मिलने चली जाएगी। पढ़िए टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड का रिटन अपडेट।

परेशान रहेगी अक्षरा
एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा है कि अक्षरा परेशान रहेगी। ऐसे में वह आरोही से बात करेगी। वह आरोही से कहेगी, 'मैं सेल्फिश हो रही हूं क्या? अभीर कभी कुछ मांगता नहीं है। उसने सिर्फ एक ही बात बोली कि उसे पूरी कंप्लीट हैप्पी फैमिली चाहिए और मैंने मना कर दिया। ये मेरी सेल्फिशनेस ही हुई न।' आरोही, अक्षरा को समझाएगी। वह कहेगी, 'हम मांओं काे ऐसा ही लगता है। हम अपने बच्चे के लिए कितना भी कर लें हमें लगता है कि हम और अच्छा कर सकते थे।'

अभिमन्यु के प्रपोज करने वाली बात आरोही को बताएगी अक्षरा
आरोही आगे कहेगी, 'हम सबकुछ तो नहीं कर सकते न। हमें अपने बारे में भी तो सोचना पड़ेगा। तभी तो हम अपने बच्चों का ख्याल रख पाएंगे। तू 10 दिन बाद का नहीं, 10 महीने बाद का नहीं, 10 साल बाद का सोच। तू क्या चाहती है? तेरी और अभीर की जिंदगी कैसी हो।' अक्षरा बातों ही बातों में आरोही को बता देगी कि अभिमन्यु आज भी उससे प्यार करता है। बड़े पापा, आरोही और अक्षरा की बातें सुन लेंगे। वह अक्षरा को समझाएंगे। वहीं आरोही कहेगी, 'तू अभिमन्यु से बात कर। तू उससे दूर भागेगी तो गलतफहमी और बढ़ेगी। अभीर के लिए नहीं, खुद के लिए, तुम दोनों को बात करनी चाहिए'।

नहीं होगी अक्षरा और अभिमन्यु की मुलाकात
एक तरफ, अक्षरा हॉस्पिटल जाने का प्लान बनाएगी। वहीं दूसरी तरफ, अभिमन्यु खुदको और अक्षरा को समय देने के लिए दिल्ली जाने की बात करेगा। वह मंजरी को फोन करके अपना सामान मंगवाएगा। अक्षरा हॉस्पिटल जाने के लिए अपने घर से निकलेगी। लेकिन, उसकी अभिमन्यु से मुलाकात नहीं हो पाएगी। अभिमन्यु, उसके आने से पहले ही दिल्ली जाने के लिए निकल जाएगा।

खतरे में अभीर की जान
अक्षरा का पीछा करते-करते बड़े पापा और अभीर भी हॉस्पिटल पहुंच जाएंगे। अक्षरा हॉस्पिटल में आए गुंडे को देख लेगी। वह घबरा जाएगी। बंदूक देखते ही वह अभीर को भागने के लिए कहेगी। लेकिन, इससे पहले कि अभीर कुछ समझ पाए वह गुंडा आकर अभीर को पकड़ लेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें