फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvYeh Rishta Kya Kehlata Hai 21st September YRKKH Written Update Aaj ka Episode ABhimanyu birla confesses his love for Akshara AbhiRa moment abhir

YRKKH 21st Sept: अभिमन्यु की सारी फोटोज फाड़ देगा अभीर, वजह जान सोच में पड़ जाएगी अक्षरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: अभीर, अभिमन्यु की सारी फोटोज निकालेगा और उन्हें काटना शुरू कर देगा। बड़े पापा ये देखकर हैरान रह जाएंगे। वहीं अक्षरा वजह जानने के बाद सोच में पड़ जाएगी।

YRKKH 21st Sept: अभिमन्यु की सारी फोटोज फाड़ देगा अभीर, वजह जान सोच में पड़ जाएगी अक्षरा
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 21 Sep 2023 03:28 PM
ऐप पर पढ़ें

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस वक्त खूब ड्रामा दिखाया जा रहा है। एक तरफ अभिमन्यु, अक्षरा के सामने अपने दिल की बात कह देगा। उसके सामने अपने प्यार का इजहार करेगा। वहीं दूसरी तरफ, अभीर घर पर अभिमन्यु की फोटोज फाड़ देगा। पहले अभिमन्यु और फिर अभीर की बातें सुनने के बाद अक्षरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वह सोचने पर मजबूर हो जाएगी। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।

अक्षरा को फोन करेगा अभीर
बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा और अभिमन्यु तूफान की वजह से एक ढाबे में रुकने का फैसला लेते हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत वहीं से होगी। अभिमन्यु लेटे-लेटे अक्षरा के बारे में सोचने लगेगा। तभी अक्षरा के फोन पर अभीर का कॉल आएगा और अभिमन्यु घबराकर उठ जाएगा। अक्षरा, अभीर को बताएगी कि वह कल सुबह घर आएगी। अभीर खुश हो जाएग। वह कहेगा, 'आप अकेली रहते तो टेंशन होती लेकिन, आपके साथ डॉकमैन हैं इसलिए टेशन की कोई बात नहीं है।' इससे पहले की अक्षरा कुछ कहे फोन कट जाएगा और अभिमन्यु एक बार फिर अक्षरा की यादों में खो जाएगा।

अपने प्यार का इजहार करेगा अभिमन्यु
जब अभिमन्यु को इस बात का एहसास होगा कि अक्षरा को ठंड लग रही है तब वह अपना कंबल अक्षरा को देगा। अक्षरा भड़क जाएगी और चिल्लाने लगेगी। कहेगी, 'सुबह से मुंह बनाकर बैठे थे और अब स्वीट बन रहे हो'। वह अभिमन्यु को छोड़कर चली जाएगी। अभिमन्यु, अक्षरा के पीछे-पीछे भागेगा और उसे रोकने की कोशिश करेगा। भागते-भागते अभिमन्यु का पैर अटक जाएगा और वह गिर जाएगा। अक्षरा घबरा जाएगी। वह भागकर अभिमन्यु के पास जाएगी। अभिमन्यु एक बार फिर अक्षरा की यादों में खो जाएगा। वह अक्षरा से कहेगा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं अक्षरा। तुम मेरा पहला प्यार हो और आखिरी भी। मैं तुमसे प्यार करता था, करता हूं और हमेशा करता रहूंगा।'

भाग जाएगी अक्षरा
अभिमन्यु की बातें सुनने के बाद अक्षरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ऐसे अभिमन्यु बात को संभालते हुए कहेगा, 'मैं ये बात तुम्हे बताना चाहता था। लेकिन, इस वजह से हमारे बीच कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी। जैसा चल रहा था सबकुछ वैसा ही चलेगा। ये मेरी फीलिंग्स है मैं संभाल लूंगा।' लेकिन, अक्षरा भड़क जाएगी। वह कैब करके घर चली जाएगी। दूसरे दिन दोनों एक-दूसरे से दूर भागने की कोशिश करेंगे। अक्षरा मीटिंग के लिए बिड़ला हॉस्पिटल जाने से मना कर देगी। लेकिन, हालात ऐसे पैदा होंगे की उसे हॉस्पिटल जाना पड़ेगा।

परेशान हो जाएगा अभीर
अभिमन्यु, अक्षरा से बात करने की कोशिश करेगा। वह कहेगा, 'हर बार तुम नाराज होकर आगे-आगे भागोगी और मैं सॉरी बोलते-बोलते पीछे-पीछे भागता रहूंगा क्या?' अक्षरा भड़क जाएगी। वह मीटिंग खत्म करके अभीर के साथ घर वापस आ जाएगी। घर आने के बाद अभीर, अभिमन्यु की फोटोज काट देगा। बड़े पापा हैरान रह जाएंगे। वह अभीर से पूछेंगे, 'ये क्या कर रहे हो?'। अभीर, बड़े पापा को बताएगा कि टीचर ने उसे अपनी डायरी में फैमिली फोटो लगाने के लिए कहा है। लेकिन, अगर वह ये बात अक्षरा और अभिमन्यु से कहेगा तो वह नहीं मानेंगे। इसलिए वह अभिमन्यु की फोटाे काटकर अपनी और अक्षरा की फोटो के साथ मिलाने की कोशिश कर रहा है। अक्षरा ये बात सुन लेगी और सोच में पड़ जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें