फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment Tvyeh rishta kya kehlata hai 17 may 2023 aaj ka spoiler episode akshra will fear to lose abhir to abhimanyu

YRKKH 17 May: अभीर कहेगा अक्षरा-अभिनव से खुद दूर जाने की बात, अभिमन्यु को मानेगा हीरो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु आरोही को घर छोड़ने से रोक लेगा। वहीं नीलम्मा मुस्कान की हरकत से शर्मिंदा होने के बाद गांव जाने का फैसला लेती है।

YRKKH 17 May: अभीर कहेगा अक्षरा-अभिनव से खुद दूर जाने की बात, अभिमन्यु को मानेगा हीरो
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईWed, 17 May 2023 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आरोही अपने कपड़े पैक करेगी। वह इमोशनल होकर मंजरी की बातें सोचेगी। इसके बाद वह अभिमन्यु और रूही की तस्वीर देखकर रोएगी। अभिमन्यु उसे देख लेगा। वह फोटो भी सामान के साथ पैक कर लेगी। आरोही अभिमन्यु से बोलेगी कि यह एक दिन में नहीं हुआ है। कई दिनों से इकट्ठा हो रहा था उसी का नतीजा है। अभिमन्यु और आरोही में बहस होती है। उधर सुरेखा मुस्कान को लेकर घरवालों के कान भरती है। वह बोलती है कि उसकी नजर जायदाद पर है। 

सामान पैक करेगी आरोही
एपिसोड में अब तक दिखाया जा चुका है कि आरोही और मंजरी की अभीर को लेकर बहस होती है। आरोही नहीं चाहती कि अभीर बिड़ला हाउस में रहे। मंजरी बोलती है कि अभीर उस घर में ही रहेगा। इस पर वह घर छोड़ने का फैसला लेती है। वह सामान पैक कर रही होती है तो मंजरी की बातें याद करके रोती है। आरोही अभिमन्यु से बोलेगी कि वह रूही से दूर जा रही है तो वह यहां नहीं रुकना चाहती। अभिमन्यु बोलता है कि अभीर उसका बेटा है ये जानते हुए भी उसने छिपाया। आरोही बोलेगी, मेरे पास सच छिपाने की वजह थी- रूही, उसका फ्यूचर और हमारा फ्यूचर। तुम्हारे पास क्या वजह थी।

आरोही को रोकेगा अभिमन्यु
अभिमन्यु बोलता है कि वह नहीं बोला कि रूही उसकी बेटी है। आरोही अभिमन्यु से बोलती है कि गोएनका फैमिली में न बताए। अभिमन्यु बोलता है कि इसका मतलब वह गोएनका फैमिली में वापस नहीं जा रही। वह बताती है कि उसे जरूरत नहीं है। वह सिंगल इंडिपेंडेंट मदर है। आरोही जाने लगती है तो अभिमन्यु उसे रोक लेता है। वह घरवालों के सामने बोलता है कि आरोही और रू इस घर को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। 

कायरव को मिलेगा मुस्कान का गिफ्ट
उधर मुस्कान खुद को बंद कर लेती है। अक्षरा उसका दरवाजा खुलवाने की कोशिश करती है। कायरव को मुस्कान का गिफ्ट मिलता है। वह सोचता है कि उसने यह कैसे मिस कर दिया। बिड़ला फैमिली घर पर चल रही प्रॉब्लम को डिसकस करते हैं। सुरेखा सबके कान भरती है। इधर अभिनव लोग मुस्कान के बारे में बात करते हैं। 

वापस जाएगी मुस्कान
अक्षरा बताती है कि मुस्कान ने अपने दिल की बात उसे बताई थी। अभिनव गुस्सा करता है कि वह उसका भाई है। ये जानना उसका हक है। अक्षरा अभिनव को समझाती है कि उसे अभिमन्यु के बराबरी करने के लिए दिनरात काम करना बंद कर दे। वर्ना पैसों की दौड़ उसे अभीर से दूर कर देगी। मुस्कान की मां बिड़ला परिवार से माफी मांगेगी। अक्षरा, मनीष उसे रोकेंगे। 

एक-दूसरे के खिलाफ होंगे अक्षरा-अभिमन्यु?
वकील अक्षरा को समझाएगा कि वह सीधी चाल से केस नहीं जीत पाएगी। उधर अभिमन्यु वकील को बोलता है कि अक्षरा और अभिनव की फाइनैंशियल कंडीशन पर हमला नहीं बोलेंगे। दोनों के वकील उनसे कुछ पॉइंट्स मांगते हैं ताकि वे एक-दूसरे लापरवाह साबित करके अभीर की कस्टडी पा लें। अक्षरा और अभिमन्यु ऐसा नहीं करना चाहते। दोनों शराफत छोड़कर मां-बाप होने का फर्ज निभाने का फैसला लेते हैं। प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि अभीर अभिनव से गुस्सा हो जाएगा कि अक्षरा और अभी उसे समय नहीं दे रहे। उधर अभिमन्यु के पहुंचने पर अभीर खुश होगा और बोलेगा कि वह बड़ाकर उसके जैसा बनना चाहता हूं। अक्षरा अभीर को खोने के डर से परेशान होती है।