'मधुबाला' फेम Vivian Dsena गुपचुप शादी के बाद अब बने पिता, करीबी ने खोला राज
विवियन डीसेना ने पिछले साल लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी की थी। हालांकि उन्होंने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। अब पता चला है कि विवियनपिता बन गए हैं। उनकी दो महीने की एक बेटी है।

'मधुबाला' फेम एक्टर विवियन डीसेना को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। विवियन लंबे समय से मिस्र की पूर्व पत्रकार नौरान अली को डेट कर रहे थे। शादी के बाद दोनों मुंबई के लोखंडवाला में रहते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक एक्टर ने चुप्पी साधे रखी है। वह अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। अब लेटेस्ट जानकारी है कि विवियन पिता बन गए हैं। उनकी दो महीने की बेटी है।
सूत्र ने बच्चे को लेकर कही ये बातें
हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से इसका खुलासा किया है। सूत्र का दावा है कि उसने डीसेना के साथ बच्चे की तस्वीर देखी है। उसने कहा, 'उनकी बेबी गर्ल है और करीब दो महीने की है। नौरान अक्सर अपने दोस्तों के साथ बच्चे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मैंने उनकी तस्वीरें देखी हैं।'
डीसेना के साथ काम कर चुके एक एक्टर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बच्चे के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। एक्टर ने कहा, 'नौरान, विवियन की फैन थीं। वह अक्सर हमारे सेट पर आती थीं और इस बात का काफी ध्यान रखती थीं कि विवियन के शॉट को किस एंगल से लिया गया है, उसने क्या पहना है और अन्य चीजें।'
विवियन से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया।
पहली पत्नी से हुआ तलाक
बता दें कि विवियन ने इससे पहले एक्टर वाहबिज दोराबजी के साथ शादी की थी। 18 दिसंबर 2021 को उनका तलाक हो गया। 2022 में एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस ओर इशारा किया था कि अगर वो शादी करेंगे तो बहुत कम लोगों को इसका बता चलेगा। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है शादी एक निजी मामला और इसे ऐसा ही रहना चाहिए। वो कभी सोशल मीडिया पर इसका ऐलान नहीं करेंगे।