Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीVIDEO see how patriotic is Divyanka Tripathi she knows Independence day related question - Entertainment News India

Independence day: क्या देश से जुड़े इन सवालों के जवाब दे पाईं दिव्यांका? देखें वीडियो

टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस Divyanka Tripathi ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फैन्स के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। दिव्यांका इस वीडियो में Independence day स्पेशल क्वीज गेम खेलती नजर

Pooja Bajaj लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 15 Aug 2022 12:42 PM
हमें फॉलो करें

आजादी के जश्न के मौके पर बॉलीवुड और टीवी सिलेब्स सोशल मीडिया पर अपना कंटेंट पोस्ट कर खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। टीवी क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी ने भी Independence day के खास मौके पर फैन्स के लिए मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिव्यांका इंस्टाग्राम पर एक गेम खेलती नजर आ रही हैं। ये गेम है Independence day क्वीज का लेकिन इसमें सवाल गणतंत्र दिवस से संबधित पूछे जा रहे हैं। आइए देखें क्या इस क्वीज गेम में दिव्यांका सफल हुई है नहीं?

इसका मतलब ये नहीं कि स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस के सवाल नहीं आएंगे
Independence day के मौके पर बॉलीवुड और टीवी सिलेब्स अपने अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में वह देश के संविधान और बाकी मुद्दों से जुड़े सवालों के जवाब देती नजर आ रही हैं। दिव्यांका ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, आइए इस वीडियो में पूछे गए सवालों के जवाब देकर जानें कितने बड़े देशभक्त हैं आप और अपने देश को कितना जानते हैं? इसके अलावा दिव्यांका ने आगे लिखा है, ऐसा बिलकुल नहीं है कि परीक्षा में स्वतंत्रता दिवस पर आपसे गणतंत्र दिवस से जुड़े सवाल नहीं पूछे जाएंगे...

आपको बता दें कि दिव्यांका ने सभी सवालों के सही जवाब देकर ये साबित कर दिया कि वह सच्ची देशभक्त हैं। 5 सवालों सही जवाब देकर पूरे मार्क्स स्कोर करने वाली एक्ट्रेस ने वीडियो के आखिर में सैल्यूट कर अपनी देशप्रेम की भावना को जाहिर किया। देखें ये वीडियो 

एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं दिव्यांका 
आपको बता दें दिव्यांका त्रिपाठी एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने एनसीसी के दिनों की तस्वीरें पोस्ट करके ख्रुद दी थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा था,

 'आसमान की तपती धूप में रह कर अपनी मांसपेशियों को दिखाना, वे हमारे लिए सुंदरता और उपलब्धियां हुआ करती थीं। एनसीसी में हम तब तक जूते चमकाया करते थे जब तक उसमें हमारे चेहरे ना दिखने लग जाएं। मेडल्स जीतकर लाना हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी हुआ करती थी। हम अपनी कॉलोनी में इतने जोर से शोर मचाया करते थे कि सभी लोग हमें सुन लें। वो सब ऐसे काम थे जिनका हिस्सा होकर मैंने गर्व महसूस किया।' एनसीसी यूनिफॉर्म में दिव्यांका को पहचानना मुश्किल है लेकिन वह अपने इस अवतार में भी बेहतरीन नजर आ रही हैं। 
 

ऐप पर पढ़ें