दिव्या अग्रवाल की मंगनी के बाद वरुण सूद का पोस्ट वायरल, लोग बोले- हौसला रखो भाई
Varun Sood Viral Post: दिव्या अग्रवाल की सगाई की खबर के बाद वरुण सूद को लोग सांत्वना दे रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट किया है जिस पर कई कमेंट्स हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है कि शमिता की भविष्यवाणी सही हुई।

इस खबर को सुनें
बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल की सगाई के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद का पोस्ट वायरल है। वरुण ने पोस्ट में कुछ लिखा नहीं बस इमोजी बनाया है। इस पर लोग उनको हौसला दे रहे हैं। वरुण और दिव्या के बीच बीते साल तक सबकुछ ठीक था। दोनों लिव-इन में साथ रह रहे थे। फिर इस साल की शुरुआत में दोनों के अलग होने की खबरें आईं। अब दिव्या ने अपने बर्थडे पर नया प्यार मिलने का अनाउंसमेंट किया। इसके बाद वरुण के एक ट्वीट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
वरुण को मिले ऐसे कमेंट्स
दिव्या अग्रवाल ने अपना हमसफर चुन लिया है। यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये दी। अब वरुण सूद के पोस्ट पर लोग उन्हें मूवऑन करने की सलाह दे रहे हैं। वरुण ने एक इमोजी बनाया है। इस पर एक कमेंट है, बच गए। एक और ने लिखा है, मैं समझ सकता हूं वरुण। सेम टु सेम सिचुएशन है। बस मेरी वाली की 8 दिसंबर हो है शादी। एक और ने लिखा है, सब कुछ किसी न किसी वजह से होता है। एक कमेंट है, आप बेहतर डिजर्व करते हो ब्रो...आप ओटीटी में जिसको डिफेंड कर रहे थे उससे कुछ नहीं हुआ। शमिता शेट्टी का प्रिडिक्शन सच हो गया।
लोग बोले- सही हुई शमिता की भविष्यवाणी
एक यूजर ने सवाल किया है, क्या कहा था शमिता शेट्टी ने। इस पर जवाब है, शमिता ने कहा था, ये लड़की बदलेगी अपने बेनिफिट के लिए। कई लोगों ने उन्हें मूव ऑन करने को कहा है। दिव्या ने पोस्ट किया है, क्या मैं कभी मुस्कुराना बंद कर पाऊंगी? शायद नहीं। जिंदगी और चमकीली हो गई है और मुझे यह यात्रा साझा करने के लिए सही इंसान मिल गया। उसकी जीवनसंगिनी रहूंगी, यह हमेशा का वादा है। इस खास दिन के बाद कभी अकेले नहीं चलूंगी।