फिर से रिवीलिंग ड्रेस में दिखीं उर्फी जावेद, कहा- उस दिन बहुत कवर हो गया था

By Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबई

Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद शुक्रवार को पपराजी के सामने आईं। उन्होंने अपनी पुरानी ड्रेस का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन वह पूरी तरह से कवर थीं तो अब केवल उन्हें देखो। इस बार फिर से वह ट्रोल हुईं।

फिर से रिवीलिंग ड्रेस में दिखीं उर्फी जावेद, कहा- उस दिन बहुत कवर हो गया था

उर्फी जावेद (Uorfi Javed) हर चीज से अपने कपड़े बना सकती हैं। हाल ही में उन्होंने जींस से टॉप बना लिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें जो ड्रेस पहननी थी वो खराब हो गई तो उन्होंने यह आइडिया निकाल लिया था। तब उर्फी पूरी तरह से कवर दिखीं। ऐसे में एक बार फिर से वह रिवीलिंग लुक में नजर आईं। उर्फी शुक्रवार को पपराजी के सामने आईं। उन्होंने अपनी पुरानी ड्रेस का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन वह पूरी तरह से कवर थीं तो अब केवल उन्हें देखो।

पपराजी के सवालों के दिए जवाब
उर्फी ने फुल स्लीव्स ब्लैक कटआउट ड्रेस पहना था। इसके साथ ब्लू प्लास्टिक से बनाया हुआ स्कर्ट पहना। वह वैनिटी वैन से बाहर निकलती हैं। पपराजी से कहती हैं, ‘जस्ट लुक... जस्ट लुक।‘ एक पपराजी ने पूछा कि हाल ही में सुना है कि उनका एक नया शो आने वाला है। इस पर उर्फी कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता है। ये कहा से तुम्हें खबर मिली है। उसका नंबर दो। उसको कॉल किया जाए। ये कौन सा शो है, नहीं पता।‘
 

क्या बोले यूजर्स
उर्फी के आउटफिट पर एक यूजर ने कहा, ‘आ गई फिर पागल औरत... कपड़ों का टैलेंट शो दिखाने।‘ एक ने लिखा, ‘इसको कोई मना करने वाला नहीं मिल रहा है।‘ एक ट्रोल ने कहा, ‘और आ गई जब तक जेल नहीं जाएगी तब तक मुझे अच्छा नही लगेगा।‘ एक ने कहा, ‘उस दिन जींस फाड़ी थी अब क्या फाड़ कर लाई हो।‘

उर्फी और कंगना ने बीच ट्वीट्स
बीते दिनों उर्फी अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में थीं। कंगना रनौत ने खान एक्टर्स को लेकर ट्वीट किया तो उर्फी ने उस पर रिएक्ट किया। हालांकि जब कपड़ों की बारी आई तो कंगना उनका सपोर्ट करती दिखीं। जिस पर उर्फी ने कहा कि उनके राजनीतिक विचार नहीं मिलते इसके बावजूद जो बात उन्होंने लिखी उसके बाद वह उनका सम्मान करती हैं।
v

लेखक के बारे में

Shrilata

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।