फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvUrfi Javed Aka Uorfi Latest Look Video Bigg Boss Ott Contestants Wearing 7 Shirts Together Video Viral On Social Media

'7 शर्ट पहने के बाद भी नहीं ढक पाईं बदन', उर्फी जावेद का लुक देख लोगों ने किया जमकर ट्रोल

उर्फी हर बार अपने लुक की वजह से ट्रोल होने के बाद भी लगातार अपना जलवा दिखा रही हैं। एक बार फिर उर्फी अपने लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 '7 शर्ट पहने के बाद भी नहीं ढक पाईं बदन', उर्फी जावेद का लुक देख लोगों ने किया जमकर ट्रोल
Priti Kushwahaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 10 Sep 2023 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

Urfi Javed Video: उर्फी जावेद को स्टाइल के मामले में कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है। वह कब कौन सा गेट अप करके लोगों के सामने आ जाएं किसी को पता नहीं। अब तक वह हर उस चीज से अपने लिए कपड़े बना चुकी है, जिसके बारे में आप सपने में भी सोच नहीं सकते। हर बार अपने लुक की वजह से ट्रोल होने के बाद भी उर्फी लगातार अपना जलवा दिखा रही हैं।एक बार फिर उर्फी अपने लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। इस बार उनके नए एक्सपेरिमेंट ने हर किसी की बोलती बंद कर दी है। उनके नए लुक को देखकर आपको भी झटका लगने वाला है। 

7 शर्टों से बनाई ड्रेस 
उर्फी जावेद का नया वीडियो सामने आया है। इस बार उर्फी ने अपने लिए ड्रेस बनाने के लिए एक नहीं बल्कि 7 शर्ट का यूज किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने पिंक कलर की 7 शर्टों को एक साथ जोड़कर  एक लंबा ऑफ शोल्डर गाउन बनाया है। इस ड्रेस में शर्ट के 7 कॉलर नजर आ रहे हैं, जिससे पता चला है कि इसमें कितनी शर्ट का यूज किया गया है। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी हुई है। वहीं, बालों में उन्होंने चोटी बना रखी है। 

 

लुक को लेकर फिर हुईं ट्रोल
उर्फी जावेद का नया लुक देखकर लोगों का सिर घूम गया है। उनके इस वीडियो पर फैंस के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को उनका ये क्रिएटिव लुक पसंद आ रहा है तो कई उन्हें ट्रोल करते हुए भलाबुरा सुना रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा-'ये नया कीड़ा कौन सा है...'। वहीं एक दूसरा लिखता है-'7 शर्ट पहने के बाद भी नहीं ढक पाईं बदन'। ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें