फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvUpcoming Tv Serials Bigg Biss 17 Kavya Chand Jalne Laga Telecast Soon On Zee Tv Colors Tv Sony Tv Star Plus From September And Coming Months

Upcoming TV Serials: जल्द शुरू होने वाले हैं ये धमाकेदार शोज, लौट रहा है एक हिट टीवी शो का सीक्वल

Upcoming TV Serials: फिल्म से कहीं ज्यादा मसाला टीवी पर देखने के मिलता है। वहीं, आने वाले दिन में कई नए टीवी सीरियल्स अलग-अलग चैनलों पर शुरू होने वाले हैं, जो एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगाएंगे।

 Upcoming TV Serials: जल्द शुरू होने वाले हैं ये धमाकेदार शोज, लौट रहा है एक हिट टीवी शो का सीक्वल
Priti Kushwahaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 31 Aug 2023 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

Upcoming TV Serials To Telecast Soon: आज भी टीवी का जादू उसी तरह से बरकरार है, जैसे पहले हुआ करता था। घर  का काम खत्म करके आज भी दिन में महिलाएं टीवी पर सीरियल देखना पसंद करती हैं, ऐसा हो भी क्यों न एक फिल्म से कहीं ज्यादा मसाला उन्हें टीवी पर देखने के मिलता है। आने वाले दिन में कई नए टीवी सीरियल्स अलग-अलग चैनलों पर शुरू होने वाले हैं, जो एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगाएंगे। तो देरी किस बात आइए जानते हैं  उन शोज के बारे में...  

बिग बॉस 17
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 का। सितम्बर-अक्टूबर में कलर्स पर इस शो के शुरू होने की खबरें आ रही हैं। वहीं, इस शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, चैनल की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।  

कह दूं तुम्हें
टीवी सीरियल 'कह दूं तुम्हें' एक प्रेम कहानी पर आधारित है, लेकिन इसमें एक मर्डर मिस्ट्री भी है, जो शो से दर्शकों को बंधे रखने का काम करेगी। इस सीरियल में युक्ति कपूर और मुदित नैयर अहम किरदारों में नजर आएंगे। शो में युक्ति जहां कीर्ति की भूमिका निभा रही हैं, वहीं मुदित विक्रांत के कैरेक्टर में दिखाई देंगे। 'कह दूं तुम्हें' 4 सितंबर से स्टार प्लस पर रात 11 बजे से हर सोमवार से रविवार तक टेलीकास्ट किया जाएगा।

काव्या- एक जज्बा, एक जुनून
इमली के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली सुम्बुल तौकीर खान आज एक बड़ा नाम हैं। इस शो के अलावा सुम्बुल को बिग बॉस 16 से भी काफी पॉपुलेरिटी मिली है। अब, सुम्बुल एक नए शो को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही 'काव्या- एक जज्बा, एक जुनून' में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल में वह एक आईएएस अफसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसी के साथ ही वह एक नए चैप्टर की शुरुआत कर रही हैं।

क्योंकि सास मां बेटी होती है
इस लिस्ट में टीवी शो 'क्योंकि सास मां बेटी होती है' का नाम भी शामिल है। इसका निर्देशन गुरुदेव भल्ला ने किया है। अक्सर आपको टीवी सीरियल में सास का एक अलग रूप देखने को मिलाता है, लेकिन इसमें सास के संघर्ष को दिखाया जाएगा। जीटीवी पर शो 18 सितंबर 2023 से मैत्री की जगह लेगा। इसमें मानसी जोशी रॉय और विभूति ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

सौभाग्यवती भव 2
करणवीर बोहरा हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने किरयर में कई हिट शोज के साथ करणवीर रियलिटी शो नजर आ चुके हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि 2011 के फेमस टीवी शो  दिल से दुआ सौभाग्यवती भव का सीक्वल बन रहा है। शो में सृति झा, करणवीर बोहरा और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। करणवीर बोहरा शो का हिस्सा बनने की पुष्टि कर चुके हैं।

 

चांद जलने लगा
इस लिस्ट में आखिरी नाम है 'चांद जलने लगा' शो का। कलर्स टीवी पर इसको लेककर  तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस शो में विशाल आदित्य सिंह और नियति फतनानी के होने की खबर है। बता दें कि विशाल बिग बॉस 13 के साथ-साथ चंद्रकांता, कुल्फी कुमार बाजेवाला और नच बलिए 9 में नजर आ चुके हैं। इस शो का निर्माण स्वास्तिक प्रोडक्शंस कर रहा है। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े