Uorfi Javed: दुबई में कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद को हिरासत में लिया गया था? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

Dec 22, 2022 12:08 pm ISTAvinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबई
share

हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रिवीलिंग ड्रेस की वजह से उर्फी जावेद (Urfi Javed) को दुबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि अब इसकी सच्चाई सामने आई है और खुद उर्फी ने पूरा सच बताया है।

Uorfi Javed: दुबई में कपड़ों की वजह से उर्फी जावेद को हिरासत में लिया गया था? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

अभिनेत्री उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी का फैशन सेंस भी खूब खबरों में रहता है, जिस पर कभी उन्हें तारीफ मिलती है तो कभी ट्रोल होती हैं। वहीं इस बीच हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रिवीलिंग ड्रेस की वजह से उर्फी जावेद (Urfi Javed) को दुबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि अब इसकी सच्चाई सामने आई है और खुद उर्फी ने पूरा सच बताया है।

उर्फी ने बताई सच्चाई
दरअसल दुबई में उर्फी जावेद को एक प्रोजेक्ट का शूट करना था। इस शूट के बाद खबरें उड़ीं कि कपड़ों की वजह से उर्फी को हिरासत में ले लिया है। जिस पर उर्फी ने ई- टाइम्स से कहा, 'पुलिस शूट को रोकने के लिए आई थी क्योंकि लोकेशन पर कुछ इश्यू हो गया था। हमें एक तय वक्त दिया गया था, जिस टाइम तक हमें शूट पूरा करना था, क्योंकि वो एक पब्लिक प्लेस थी। चूंकि प्रोडक्शन टीम ने टाइम को नहीं बढवाया था, ऐसे में शूट रोकने के लिए पुलिस आई थी। इसका मेरे कपड़ों से कोई लेना देना नहीं है। हमने शूट का बचा हुआ हिस्सा अगले दिन पूरा किया और कोई दिक्कत नहीं आई।'

क्या था मीडिया रिपोर्ट्स में...
याद दिला दें कि इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उर्फी जावेद को कपड़ों की वजह से हिरासत में लिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि उर्फी को एक शूट करना था, लेकिन जो कपड़े उन्होंने पहने थे, वो दुबई के मुताबिक काफी रिवीलिंग थे। हालांकि दिक्कत कपड़ों की नहीं, लेकिन पब्लिक प्लेस पर ऐसे कपड़ों को पहनने पर थी। जिसकी वजह से उन्हें शूट नहीं करने दिया और लोकल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ट्रोल्स से नहीं डरतीं उर्फी
गौरतलब है कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी जावेद के फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं, जहां वो फैशन से एक्सपेरिमेंट करती दिखती हैं। उर्फी जावेद कई बार टॉपलेस भी हो चुकी हैं। उर्फी के फैशन सेंस को कभी खूब तारीफ मिलती हैं, तो कभी उन्हें काफी ट्रोल किया जाता है। हालांकि उर्फी का कहना है कि उन्हें ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता है और उन्हें इसकी आदत हो गई है। वहीं ऊप्स मूमेंट पर भी उर्फी बेबाकी से कह चुकी हैं, उनके पास कुछ अलग नहीं है, सबकुछ वैसा और वही है जो बाकी दुनिया के पास है।

Avinash Singh Pal

लेखक के बारे में

Avinash Singh Pal

अविनाश सिंह पाल, मनोरंजन टीम का हिस्सा हैं और स्टोरीज के साथ ही सिनेमा से जुड़े इंटरव्यूज और फिल्म/ वेब सीरीज के रिव्यूज भी करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के पहले वे न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर और रेडियो में बतौर आरजे काम कर चुके हैं। 

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।