Teri Meri Doriyaann 21 Nov: मन्नत के खुलासे से उड़े सबके होश, अंगद संग सगाई की दिखाई अंगूठी
तेरी मेरी डोरियां में सनी सूद, अंगद का पीछा नहीं छोड़ रहा। वह लुधियाना वापस लौट आया है लेकिन उसके घर आई एक लड़की उसे सनी सूद कहकर बुलाएगी। उसने वही डायमंड पहनी होगी जिसकी डील करने गया था।

सीरत चोरी छिपे अंगद और साहिबा के कमरे में लॉकर ढूंढ रही है। एक शख्स के कहने पर वह ऐसा करती है। सभी लोग दिवाली पार्टी में बिजी हैं। इस बीच साहिबा चार्जर लेने के लिए कमरे में आ जाती है। सीरत उसे देखकर छुप जाती है। उसे डर है कि कहीं साहिबा उसे देख ना ले। साहिबा स्टाफ को बताएगी कि वह दरवाजे का लॉक बंद कर दे। सीरत मौका देखकर कमरे से बाहर आ जाएगी। उसे लॉकर नहीं मिलता है लेकिन उसके पास और कोई रास्ता नहीं था। साहिबा फिर कीरत के पास जाएगी जो परेशान है। उसे लगेगा जैसे वह कुछ छुपा रही है लेकिन वह कुछ बताएगी नहीं।
पार्टी में पहुंचा यश
दिवाली पार्टी में अंगद ने जसलीन के एक्स हसबैंड यशराज को भी इनवाइट किया। वह पार्टी में पहुंचेगा। जसलीन को यह देखकर अच्छा नहीं लगता है कि यशराज के पास उसके लिए टाइम नहीं है लेकिन अंगद के बुलाते ही वह आ गया। उसके साथ 2 मेहमान भी आएंगे। यश उन्हें अंगद से मिलवाएगा। उसके साथ आई लड़की मन्नत, अंगद को देखते ही गले लग जाएगी। वह उसे सनी कहकर बुलाएगी। यह देखकर अंगद सहित सभी हैरान होंगे। इससे पहले मुंबई में उसे कई लोग मिले जो उसे सनी सूद समझ रहे थे।
अंगद को सनी समझेगी मन्नत
मन्नत पूछेगी वह उसे क्यों छोड़कर चला गया था। उसे लगा नहीं था दोनों की फिर मुलाकात हो पाएगी। मन्नत बताएगी उसने प्रपोज किया था और उसकी सगाई भी हो गई थी लेकिन फिर उसने फोन उठाना बंद कर दिया था। वह बार-बार अंगद को सनी बुलाएगी। यश भी समझाएगा यह सनी नहीं अंगद है। मन्नत पूछेगी उसकी तो उससे सगाई हो गई थी फिर उसने शादी कैसे कर ली। अंगद उसे जानता तक नहीं है।
डायमंड देखकर चौंका अंगद
मन्नत के साथ आया उसका भाई भी उसे समझाता है। वह सनी को भूलने के लिए कहेगा। मन्नत उसे सगाई की अंगूठी दिखाएगी जो उसने पहनाई थी। जब अंगद वह अंगूठी देखेगा तो चौक जाएगा कि उसमें वही डायमंड है जिसकी डील करने मुंबई गया था लेकिन वह डायमंड उसे मिल नहीं पाया। अंगद सबके मने यह खुलासा करेगा इसी डायमंड की डिलीवरी लेने गया था।
मन्नत दिखाएगी सगाई का वीडियो
मन्नत का भाई भी यही बताएगा कि उसे यह डायमंड रिंग सनी ने दी थी। वह सगाई का वीडियो दिखाएगी जिसमें सनी ने प्रपोज किया था। वह अपना फोन टीवी से कनेक्ट करवाएगी जिसके बाद स्क्रीन पर वह वीडियो चलाया जाता है। वीडियो में मन्नत एक कमरे में है और उसे एक शख्स सगाई की अंगूठी पहनाता है लेकिन उसमें उसका चेहरा नहीं दिखता।
