तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने दिखाया दुबई का अपना आलीशान घर, इतने करोड़ है कीमत
पहली बार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने अपने दुबई स्थित घर की झलक दिखलाई है। अंदर से उनका यह घर बेहद लैविश है और सारी सुविधाएं मौजूद हैं। बीते महीने उनके इस घर के बारे में जानकारी आई थी।

इस खबर को सुनें
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी के पॉपुलर कपल हैं। फैन्स दोनों को साथ में पसंद करते हैं। कुछ समय से उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। कपल अपने रिश्ते को एक पड़ाव और आगे ले गए और उन्होंने दुबई में अपना घर खरीदा है। इसी साल नवंबर में उनके दुबई के घर की जानकारी सामने आई थी। अब पहली बार तेजस्वी और करण ने अपने इस घर की झलक दिखलाई है। अंदर से उनका यह घर बेहद लैविश है और सारी सुविधाएं मौजूद हैं।
करीब 2 करोड़ है कीमत
तेजस्वी और करण 1 बीएचएके फ्लैट के मालिक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ्लैट दुबई के पाम जुमैराह बीच रेजिडेंसी में है। इस लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमत 2 करोड़ है। वीडियो के साथ तेजस्वी ने लिखा, ‘दुबई में हमारे इस नए घर में स्वागत है। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी है कि करण और मैंने इस ड्रीम होम में इन्वेस्टमेंट किया है। यह लग्जरी अपार्टमेंट दुबई के दिल में है। सबसे खास बात यह है कि यह फुली फर्नीश्ड है।‘
वीडियो की शुरुआत घर के एंट्री दरवाजे से होती है। तेजस्वी और करण साथ में खड़े होते हैं। इसके बाद वह अंदर जाते हैं और घर के एक-एक कोने को दिखाते हैं।
बिग बॉस से शुरू हुई लव स्टोरी
तेजस्वी और करण की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस के घर से हुई थी। तेजस्वी ने बिग बॉस सीजन 15 अपने नाम किया था। शो में ही करण ने उन्हें प्रपोज किया। जब वो बाहर निकले तो उनकी लोकप्रियता और बढ़ती गई। फैन्स उन्हें तेजीरन के नाम से बुलाते हैं।