Diya aur baati की फेमस एक्ट्रेस ने त्याग दी मोह माया, इस रूप में वीडियो आया सामने
Diya aur baati actress एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने ग्लैम वर्ल्ड से सन्यास ले लिया है। कुछ महिनों पहले ही उनके इस फैसले को लेकर खबरें आईं थी। अब नूपुर की साधवी के रूप में तस्वीरें और वीडियो सामने आऐ हैं।
इस खबर को सुनें
Diya Aur Baati Actress News: ‘दीया और बाती’, ‘दीया और बाती’, ‘जी हॉरर शो’ और ‘अनहोनी’ जैसे कई फेसस टीवी शोज में नजर आने वालीं एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने ग्लैम वर्ल्ड से सन्यास ले लिया है। कुछ महिनों पहले ही उनके इस फैसले को लेकर खबरें आईं थी। अब नूपुर की लेटेस्ट साधवी के रूप में तस्वीरें और वीडियो देखकर उनके फेमस शोज के बारे में बात कर हैं। नूपुर ने सोशल मीडिया पर अपने इस नए अवतार में कई वीडियोज पोस्ट किए हैं।
नूपुर ने फैन्स कहा- आपको इतना सब याद है मेरे बारे में...
नूपुर ने चाहे शोबिज लाइफ से सन्यास ले लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर वह अभी भी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने भजन कीर्तन के वीडियोज भी अपलोड करती रहती हैं। नूपुर के वीडियोज और तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब उन्हें मोह माया की दुनिया से कोई सरोकार नहीं है। नूपुर के लेटेस्ट वीडियो में वह बेहद सादे साधवी के लिबास में पैदल चलती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर उनके एक फैन ने कमेंट में कहा- आपने जी हॉरर शो में काम किया है, ये उस समय टीवी की दुनिया का सबसे खौफनाक सीरियल था।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं आपको याद करता हूं कि आप ‘प्राण जाये पर शान ना जाये’ में आप कमाल की एक्टिंग करने वाली बेस्ट एक्ट्रेस थीं। मेरी जनरेशन की बेस्ट एक्ट्रेस। सिर्फ 90 के दशक के बच्चे ही आपको एक सदाबहार खूबसूरत और कमाल की शख्सियत के रूप में याद कर सकते हैं।’
फैन्स के इन कमेंट्स को पड़कर नूपुर ने हैरत जताते हुए कहा, आपको इतना सब याद है, वाह मैंने तो त्याग दिया सब...और भुला भी दिया।
लेटेस्ट वीडियो में नूपुर नई दुनिया में पूरी तरह डूबी नजर आईं
इंस्टाग्राम नूपुर के लेटेस्ट वीडियो में उन्हें अपनी नई दुनिया में पुरी तरह से डूबे हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में नूपुर भजन कीर्तन में खुद को पूरी तरह आध्यात्म रस में डूबो चुंकी हैं। उन्हें मंदिर में भजन कीर्तन में नाचते हुए देखा जा सकता है। बता दें नूपुर ने टीवी इंडस्ट्री में करीब 27 साल तक काम किया और अब पूरी तरह से इस इंडस्ट्री को त्याग चुकी हैं।
मां की मौत के बाद अपनाया अध्यात्म का रास्ता
आपको बता दें नूपुर टीवी के कई हिट सीरियल जैसे कि दीया और बाती हम, शक्तिमान, घर की लक्ष्मी बेटियां, और राजा जी में काम कर चुकी हैं। टीवी के अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। करियर काफी नाम और शौहरत कमाने के बाद आखिर क्यूं नूपुर ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से किनारा कर लिया? इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद दिया है। नूपुर ने बताया कि उनकी मां की मौत के बाद उन्होंने आध्यात्म के रास्ते पर चलने का फैसला लिया। लेकिन नूपुर ने यह भी कहा कि उन्होंने ये फैसला भावुक होकर नहीं लिया बल्कि सोच विचार करके ही लिया है। बता दें नूपुर अपने आध्यात्म के मार्ग के सफर के कई अपडेट्स आए दिन फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। वह आध्यात्म बेस्ड कई शोज का हिस्सा भी बन चुकी हैं।