Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़टीवीSilsila Badalte Rishton Ka 2 to Pehredaar Piya Ki 5 Flop TV shows of Bigg Boss 15 winner and Naagin 6 actress Tejasswi Prakash see complete list - Entertainment News India

Naagin 6 से पहले फ्लॉप हो चुके हैं तेजस्वी प्रकाश के ये 5 टीवी शो, लोगों ने हर बार निकाली ये कमी

बिग बॉस 15 खत्म होते ही तेजस्वी प्रकाश ने तुरंत नागिन 6 की शूटिंग भी शुरू कर दी है। कलर्स चैनल पर अब तक इस शो के 4 एपिसोड ऑनएयर हो चुके हैं और अभी तक लोगों ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया है।...

Garima Singh टीम, लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 Feb 2022 02:08 PM
हमें फॉलो करें

बिग बॉस 15 खत्म होते ही तेजस्वी प्रकाश ने तुरंत नागिन 6 की शूटिंग भी शुरू कर दी है। कलर्स चैनल पर अब तक इस शो के 4 एपिसोड ऑनएयर हो चुके हैं और अभी तक लोगों ने इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स ही दिया है। कुछ लोगों ने तो एकता कपूर के इस शो को फ्लॉप बताना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि नागिन 6 से पहले तेजस्वी प्रकाश के कई शो फ्लॉप हो चुके हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि हर बार लोगों ने उन्हें लेकर एक ही गलती बार-बार गिनाई है। चलिए पहले जानते हैं कि तेजस्वी प्रकाश के कौन-कौन से शो फ्लॉप (Tejasswi Prakash Flop TV Shows) साबित हुए थे?

पहरेदार पिया की
पहरेदार पिया की अपनी स्टोरीलाइन के चलते ही शुरुआत से ही विवादों में था। बीच में इस शो को बंद करने की मांग भी की गई। शो में तेजस्वी प्रकाश के किरदार से एक छोटे बच्चे की शादी करवा दी जाती है। लोगों को ये कॉन्सेप्ट गले नहीं उतरा था और तेजस्वी का यह शो भी फ्लॉप साबित हुआ था। लोगों की मांग को देखते हुए इस शो के टाइम स्लॉट में भी बदलाव किया गया था। 

रिश्ता लिखेंगे हम नया 
पहरेदार पिया की को बंद करके प्रोडक्शन हाउस ने इस शो को लॉन्च किया। इस शो में मेकर्स ने तेजस्वी प्रकाश के अपोजिट रोहित सुचांती को कास्ट किया था। शो में दिखाया गया था कि तेजस्वी के किरदार दिया के पति की उम्र बढ़ गई है। दर्शकों ने इस शो को भी नहीं पसंद किया था। 
 

सिलसिला बदलते रिश्तों का 2 
कलर्स चैनल ने सिलसिला बदलते रिश्तों का के बाद इसके दूसरे सीजन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया था। इस शो में तेजस्वी प्रकाश के अलावा अनुपमा फेम अनेरी वजानी और कुणाल जयसिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। तेजस्वी प्रकाश का यह शो तो कई लोग देख भी नहीं पाए थे और ओटीटी पर आने की वजह से लोगों के बीच इसकी चर्चा भी कम हुई।

कर्ण संगिनी
स्टार प्लस के शो कर्ण संगिनी में भी तेजस्वी प्रकाश ने लीड रोल निभाया था। इस सीरियल का जादू भी दर्शकों पर कम ही चल पाया था। 

स्विसवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
तेजस्वी प्रकाश का ये शो कब आया और कब चला गया...पता ही नहीं चला। इसमें तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा के साथ नजर आई थी। तेजस्वी प्रकाश के बाकी शोज की तरह यह भी फ्लॉप साबित हुआ था। इन 5 टीवी शो के फ्लॉप होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को हर बार यही लगता आया है कि तेजस्वी प्रकाश हर सीन में एक्सप्रेशनलेस होती हैं। नागिन 6 (Naagin 6) के पहले प्रोमो को देखने के बाद भी लोगों ने तेजस्वी प्रकाश को लेकर यही शिकायत गिनाई थी। वैसे तेजस्वी प्रकाश के टीवी सीरियल स्वरागिनी को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

ऐप पर पढ़ें