फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment TvSavdhaan India New Season Criminal Decoded Will On Air Star Bharat On 26 September Sushant Singh Will Be Host

Savdhaan India: सावधान इंडिया के नए सीजन के साथ लौट रहे हैं सुशांत सिंह, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

'सावधान इंडिया' शो को अब तक कई स्टार्स होस्ट कर चुके हैं। ऐसे में अब फेमस एक्टर सुशांत सिंह एक बार फिर से 'सावधान इंडिया' के होस्ट के रूप में फिर लौट रहे हैं। जानें कब से और कहां देख सकते हैं शो।

 Savdhaan India: सावधान इंडिया के नए सीजन के साथ लौट रहे हैं सुशांत सिंह, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो
Priti Kushwahaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 31 Aug 2023 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

Savdhaan India: क्राइम स्टोरी पर आधारित चर्चित शो 'सावधान इंडिया' नए सीजन क्रिमिनल डिकोडेडथीम के साथ वापसी कर रहा है। इस शो में वास्तविक जीवन से जुड़े अपराध की कहानियों को दिखाया जाता है। शो को अब तक कई स्टार्स होस्ट कर चुके हैं। ऐसे में अब फेमस एक्टर सुशांत सिंह एक बार फिर से 'सावधान इंडिया' के होस्ट के रूप में फिर लौट रहे हैं। सुशांत जिस तरह से इस क्राइम बेस्ड शो को होस्ट करते हैं और जिस अंदाज से  हर घटना को बताते हैं उसे दर्शक काफी पसंद करते हैं।  

मनोरंजन के साथ करता है लोगों को खतरे से सावधान
साल 2012 में स्टार भारत पर अपनी शुरुआत के बाद से 'सावधान इंडिया' ने न केवल लोगों का मनोरंजन किया बल्कि लोगों को आने वाले खतरों से सावधान होने को लेकर जागरूक भी करता आया है। शो में अपराध की अंधेरी दुनिया और उससे अलर्ट रहने के बारे में भी दर्शकों को मनोरंजक तरीके से बताया जाता है। सात सीजन और 3,162 एपिसोड के साथ शो की बेहतरीन कहानियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

शो में वापसी को लेकर बोले सुशांत सिंह
'सावधान इंडिया' को एक बार फिर से होस्ट करने को लेकर एक्टर सुशांत सिंह ने कहा, 'खबरों में आजकल हम जो अपराध की कहानियां देखते हैं, वो आपको झकझोर कर रख सकती हैं। जो घटनाएं कभी सालों में एक बार सुनने को मिलती थीं वो अब दुर्भाग्य से हमारे समाज में लगातार होने वाली घटनाएं बन गई हैं। इन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना और जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। मैं 'सावधान इंडिया: क्रिमिनल डिकोडेड' के आगामी सीजन का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे ऐसे लोगों से संदेश मिलते रहते हैं, जिन्हें हमारे शो के द्वारा सतर्क रहने की सीख मिली है।'

सुशांत सिंह ने आगे कहा, ' इस सीजन हमारा लक्ष्य आपराधिक गतिविधियों में गहराई से उतरना, नए दृष्टिकोण की खोज करना और गलत काम करने वालों के मनोविज्ञान में गहराई से झांकना है। इस शो के माध्यम से मैं एक बार फिर लोगों को आपराधिक कृत्यों से बचाने के लिए समर्पित हूं।' आपको बता दें कि 'सावधान इंडिया' का नया सीजन  26 सितंबर से हर सोमवार से शनिवार रात 10.30 बजे स्टार भारत पर आएगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें